जमुई. जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग में बलुआडीह के समीप ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में चारण (सिकंदरा) निवासी महादेव राम नामक युवक की मौत हो गयी. जबकि उसी गांव का चंदन राम युवक बुरी तरह घायल हो गया. जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने बाइक पर सवार होकर अपने घर से जमुई की ओर आ रहे थे. तभी विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर ने सामने से ठोकर मार दी. जिससे वे दोनों बुरी तरह से घायल होकर गिर पड़े. महादेव की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि घायल चंदन इलाज हेतु स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आयी.
BREAKING NEWS
सड़क दुर्घटना में एक की मौत व एक घायल
जमुई. जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग में बलुआडीह के समीप ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में चारण (सिकंदरा) निवासी महादेव राम नामक युवक की मौत हो गयी. जबकि उसी गांव का चंदन राम युवक बुरी तरह घायल हो गया. जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने बाइक पर सवार होकर अपने घर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement