कोलंबो : श्रीलंका के नये राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने आज अपनी सरकार में 26 विपक्षी सांसदों को शामिल कर अपनी कैबिनेट का विस्तार किया और श्रीलंका फ्रीडम पार्टी पर अपने चिरप्रतिद्वंद्वी महिंदा राजपक्षे की पकड और कमजोर कर दी. सिरीसेना ने 11 विपक्षी सांसदों को कैबिनेट मंत्री पद देकर इसके सदस्यों की संख्या 40 कर दी. जबकि पांच अन्य राज्य मंत्री और 10 उप मंत्री बनाये गये हैं. ब्रिटेन से 1948 में आजादी मिलने के बाद श्रीलंका की किसी सरकार में विपक्षी सांसदों को इतने बडे पैमाने पर पहली बार शामिल किया गया है. वे लोग प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होंगे.
BREAKING NEWS
सिरीसेना ने 26 विपक्षी सांसदों को शामिल कर हुआ कैबिनेट का विस्तार
कोलंबो : श्रीलंका के नये राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने आज अपनी सरकार में 26 विपक्षी सांसदों को शामिल कर अपनी कैबिनेट का विस्तार किया और श्रीलंका फ्रीडम पार्टी पर अपने चिरप्रतिद्वंद्वी महिंदा राजपक्षे की पकड और कमजोर कर दी. सिरीसेना ने 11 विपक्षी सांसदों को कैबिनेट मंत्री पद देकर इसके सदस्यों की संख्या 40 कर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement