सदस्यता अभियान की समीक्षा सिकंदरा . आगामी 31 मार्च तक चलने वाले सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर प्रखंड मुख्यालय के गांधी बाजार स्थित पुस्तकालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अध्यक्ष गौरीशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए प्रखंड के सभी 14 पंचायतों के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किये गये. वहीं आगामी 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से कम से कम पांच कार्यकर्ताओं के भाग लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया. वहीं सदस्यता अभियान में तेजी लाने व बिहार सरकार के काले कारनामों को जनता के समक्ष लाने के लिए आगामी 22 मार्च को प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चौक पर एक नुक्कड़ सभा के आयोजन का भी निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि जन आकांक्षाओं को पूरा करने में लगी केंद्र सरकार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज मनगढंत व अर्नगल आरोप लगा रहे हैं. लेकिन बिहार की जनता उनके बहकावे में नहीं आनेवाली है और लोकसभा चुनाव की तरह ही आम चुनाव में भी जदयू-राजद को बिहार की जनता उखाड़ फेंकेगी. मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह,नवल किशोर सिंह,महावीर पासवान,रामनाथ सिंह,सुरेंद्र कुमार,रंजीत जोशी,मनोज सिंह,अशोक केशरी,महादेव मांझी,सुबोध सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
BREAKING NEWS
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
सदस्यता अभियान की समीक्षा सिकंदरा . आगामी 31 मार्च तक चलने वाले सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर प्रखंड मुख्यालय के गांधी बाजार स्थित पुस्तकालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अध्यक्ष गौरीशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए प्रखंड के सभी 14 पंचायतों […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement