22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा बनायेगा पच्चीस हजार नये सदस्य

सदस्यता अभियान को गति देने हेतु सोनो में हुई भाजपाईयों की बैठक फोटो:11(कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा नेता)प्रतिनिधि, सोनोचकाई विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार नये सदस्य बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सोनो सर्वोदय आश्रम में प्रखंड अध्यक्ष बलराम प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. पूर्व विधायक व भाजपा नेता स्व.फाल्गुनी […]

सदस्यता अभियान को गति देने हेतु सोनो में हुई भाजपाईयों की बैठक फोटो:11(कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा नेता)प्रतिनिधि, सोनोचकाई विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार नये सदस्य बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सोनो सर्वोदय आश्रम में प्रखंड अध्यक्ष बलराम प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. पूर्व विधायक व भाजपा नेता स्व.फाल्गुनी प्रसाद यादव ने योगदान को याद करते हुए जिलाध्यक्ष प्रकाश भगत ने कहा कि उनके द्वारा जो पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ा है. उसे भुलाया नहीं जा सकता है. जिला सदस्यता प्रभारी लाल मोहन गुप्ता दो पंचायतों से दस टोली का निर्माण कर तेज गति से सदस्यता अभियान में लग जाना है. पूर्व जिला अध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता गौरी शंकर मधुप ने कहा कि उक्त लक्ष्य की प्राप्ति स्व. फाल्गुनी यादव का मकसद था. भाजपा कला संस्कृति मंच के प्रभारी रंजीत सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए बताया कि नये सदस्यता अभियान को गति देकर बूथ स्तर पर बड़ी संख्या में किस प्रकार नये सदस्य बनाना है. बैठक की अनुसूचित जाति मोरचा के राष्ट्रीय मंत्री महावीर पासवान,भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विजय शंकर यादव,चकाई मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर राय आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर पोषण यादव,अभिनंदन सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें