28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रशासन की ओर से गरीबों को मिला कंबल

फोटो: (कंबल का वितरण करते पदाधिकारी)जरूरत पड़ी तो दिये जायेंगे और ज्यादा कंबल: डीएमप्रतिनिधि, सोनोलगातार ठंड की मार झेल रहे गरीबों नि:सहाय व विकलांगों के बीच शुक्रवार को प्रशासन की ओर से नि:शुल्क कंबल का वितरण किया गया. ऐसे जरूरत मंदों के बीच कंबल का वितरण करते हुए जिलाधिकारी शशिकांत तिवारी ने कहा कि असहाय […]

फोटो: (कंबल का वितरण करते पदाधिकारी)जरूरत पड़ी तो दिये जायेंगे और ज्यादा कंबल: डीएमप्रतिनिधि, सोनोलगातार ठंड की मार झेल रहे गरीबों नि:सहाय व विकलांगों के बीच शुक्रवार को प्रशासन की ओर से नि:शुल्क कंबल का वितरण किया गया. ऐसे जरूरत मंदों के बीच कंबल का वितरण करते हुए जिलाधिकारी शशिकांत तिवारी ने कहा कि असहाय को ठंड से बचाना हमारी जिम्मेदारी है. जरूरत पड़ेगी तो यहां और भी कंबल भेजे जायेंगे. किसान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से आये 50 लोगों को कंबल दिया गया. यम्हन, सोनो, पैरामटिहाना, लाली लंबार, लखनकियारी, गंदर आदि पंचायतों से जरूरत मंद कंबल लेने पहुंचे थे. हालांकि बुद्धिजीवियों का मानना था कि यहां प्रशासन की ओ से ज्यादा से ज्यादा कंबल का वितरण करना चाहिए. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार व अंचलाधिकारी राजीव कुमार भी मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें