27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा के अलग होते ही प्रदेश जंगलराज की और बढ़ने लगी है

फोटो- 8 (मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक व अन्य)चकाई.जदयू, राजद व कांग्रेस के महागंठबंधन के कारण बिहार एक बार फिर से जंगलराज की और तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन भाजपा ऐसा होने नहीं देगी. गुरुवार को इसकी पत्रकारों के समक्ष इसकी जानकारी देते हुए भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव […]

फोटो- 8 (मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक व अन्य)चकाई.जदयू, राजद व कांग्रेस के महागंठबंधन के कारण बिहार एक बार फिर से जंगलराज की और तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन भाजपा ऐसा होने नहीं देगी. गुरुवार को इसकी पत्रकारों के समक्ष इसकी जानकारी देते हुए भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव कहा कि जब से भाजपा जदयू से अलग हुई है तभी से राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. भाजपा के भय से प्रदेश क सभी पार्टी के लोग सत्ता पर काबिज होने के लिए महागठबंधन बनाया. जिसे यहां की जनता समझ रही है. श्री यादव ने कहा कि भाजपा के अलग होते ही राज्य में अपहरण,डकैती,लूट,भष्टाचार,रंगदारी,बलात्कार की घटना में बेताहासा वृद्धि हुई है. इन सबके बाबजूद महागंठबंधन के लोग राज्य की जनता को भरमाने में लगी हुई है. जिसे भाजपा नहीं होने देगी. भाजपा के सदस्य गांव गांव तक जाकर लोगो को इन नेताओं की मंशा को उजागर करेगी ताकि आनेवाले विधानसभा चुनाव में जनता महागंठबंधन का सफाया कर दे.इस दौरान भाजपा प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर राय,जिला उपाध्यक्ष अंगराज राय,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय शंकर यादव,संतु यादव,शिवनारायण यादव,बाबुराम किस्कू ,बिन्देश्वरी यादव,पावरीत राय आदि मौजूद थे. स्वच्छता अभियान चला कर हुआ नववर्ष का स्वागतचकाई – चकाई कालेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार नये साल के मौके पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगो को सफाई करने के प्रति प्रेरित किया गया. गुरुवार अहले सुबह से श्री कुमार के नेतृत्व में र्दजनों लोगो ने प्रखंड के रामचन्द्रडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहित आसपास में सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों को साफ- सफाई करने व रहने के बाबत लोगों को प्रेरित भी किया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें