फोटो,नं.- 4 जलेबी का वितरण करते भाजपा कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, जमुई नव वर्ष के प्रथम दिन मुख्यालय स्थित महिसौड़ी चौक के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमलोगों के बीच जलेबी वितरण कर नव वर्ष का आनंद उठाया. इस मौके पर रहे भाजपा नेता शंकर प्रसाद, जयराम साहू, गुड्डू सिन्हा आदि ने बताया कि पड़ोसी प्रदेश झारखंड में भाजपा नेता रघुवर दास के झारखंड के 10वें मुख्यमंत्री के रुप में ताजपोशी होने के उपरांत भी हमलोगों का उत्साह चरम पर है. भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के पश्चात भाजपा को मिली सफलता से यह साफ हो गया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का परचम तेजी से लहरायेगा. मौके पर उपस्थित लोगों ने एक -दूसरे को नव वर्ष की शुभकामना भी दी. इस दौरान जितेंद्र कुमार साव,आर्य नरेंद्र साहू,उपेंद्र पासवान,बमबम ठाकुर,रंजीत साह,सिकंदर साह,विजय साह,रंजीत रावत,कुलदीप यादव,विनोद मंडल,डा. शंभू सिंह आदि ने बढ़-चढ़ कर सहयोग दिया.
BREAKING NEWS
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जिलेबी का वितरण
फोटो,नं.- 4 जलेबी का वितरण करते भाजपा कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, जमुई नव वर्ष के प्रथम दिन मुख्यालय स्थित महिसौड़ी चौक के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमलोगों के बीच जलेबी वितरण कर नव वर्ष का आनंद उठाया. इस मौके पर रहे भाजपा नेता शंकर प्रसाद, जयराम साहू, गुड्डू सिन्हा आदि ने बताया कि पड़ोसी प्रदेश झारखंड में भाजपा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement