फोटो,नं.- 1 मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु जमुई. नव वर्ष के आगमन के प्रथम दिन गुरुवार को लोगों ने अहले सुबह नहा-धोकर अपने आस-पास के मंदिरों में विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की और अपने तथा परिजनों की कुशलता की कामना हेतु ईश्वर से प्रार्थना की. नव वर्ष को लेकर मंदिरों में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गयी. राजेश कुमार,शैलेश कुमार,महेश कुमार,अभिषेक कुमार सिन्हा, रुही कुमारी आदि ने बताया कि हमलोगों ने नये साल के पहले दिन भगवान की पूजा-अर्चना करके अपने सभी कार्यों की शुरुआत की. इन लोगों ने बताया कि हमलोगों ने पूजा-अर्चना के पश्चात ईश्वर से पूरे साल भर सभी कार्यों में वृद्धि करने और पूरा वर्ष अच्छी तरीके से बीते इसकी भी कामना की. नव वर्ष के प्रथम दिन मुख्यालय स्थित विभिन्न मंदिरों में लोगों की अहले सुबह से भीड़ देखी गयी.
BREAKING NEWS
लोगों ने की मंदिरों में पूजा-अर्चना
फोटो,नं.- 1 मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु जमुई. नव वर्ष के आगमन के प्रथम दिन गुरुवार को लोगों ने अहले सुबह नहा-धोकर अपने आस-पास के मंदिरों में विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की और अपने तथा परिजनों की कुशलता की कामना हेतु ईश्वर से प्रार्थना की. नव वर्ष को लेकर मंदिरों में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement