22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चकाई प्रखंड में अबतक नही ं खुला धान क्रय केंद्र

बिचौलियों के पास धान बेचने को मजबूर हैं किसानचकाई. प्रखंड में पैक्स लारा अबतक धान नहीं खरीदे जाने से यहां के किसान कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर है. भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंगराज राय, किसान नेता जयदेव राय, पावरीत राय, बिंदेश्वरी यादव आदि ने बताया कि किसान धान रोपने के पूर्व महाजन से कर्ज […]

बिचौलियों के पास धान बेचने को मजबूर हैं किसानचकाई. प्रखंड में पैक्स लारा अबतक धान नहीं खरीदे जाने से यहां के किसान कम कीमत पर धान बेचने को मजबूर है. भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंगराज राय, किसान नेता जयदेव राय, पावरीत राय, बिंदेश्वरी यादव आदि ने बताया कि किसान धान रोपने के पूर्व महाजन से कर्ज लेता है. इसके अलावे उसे रबी की खेती के लिए भी पंूजी की आवश्यकता पड़ती है. जिस कारण प्रखंड के किसानों का सरकार या पैक्स लारा धान खरीदे जाने एवं लगभग 1400 रूपया प्रति क्विंटल कीमत देने का इंतजार करते-करते आंखे पथरा गयी. लेकिन अबतक धान खरीद प्रारंभ नहीं हो पाया. मजबूर होकर यहां के किसान 1100 रुपया प्रति क्विंटल के हिसाब से धान बेच कर महाजन का बकाया कर्ज तथा अपनी निजी जरूरत पूरा करने को विवश है. नेतालय ने आगे बताया की अब अगर पैक्स लारा धान खरीदने की प्रक्रिया प्रखंड में शुरू भी होती है. तो किसानों को इसका लाभ नहीं मिलने वाला है. आगे बताया की धान की खरीद में विलंब होने तथा बोनस का आदेश निकालने में हुए देरी के कारण प्रखंड के किसानों को धान खरीद और बोनस का लाभ नहीं मिल सकेगा. पैक्स अध्यक्ष अर्जुन यादव ने कहा की अबतक धान खरीद के लिए पैसा उपलब्ध नहीं कराये जाने कारण पैक्स लारा प्रखंड में धान क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें