28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

फोटो, नं.- 3 (बैठक में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता )प्रतिनिधि, जमुई भाजपा प्रखंड कार्यसमिति के सदस्यों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष शंभू राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश […]

फोटो, नं.- 3 (बैठक में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता )प्रतिनिधि, जमुई भाजपा प्रखंड कार्यसमिति के सदस्यों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष शंभू राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद विकास प्रसाद सिंह व प्रांतीय नेता राजकिशोर सिन्हा ने कहा कि आज देश में जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है. उससे ऐसा प्रतीत होता है कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगा और इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी. जिला सदस्यता प्रभारी प्रियरंजन सिन्हा व फ्रेंड्स ऑफ नरेंद्र मोदी के जिलाध्यक्ष बृजनंदन सिंह ने कहा कि पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी में जोड़ कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें. इस अवसर पर शालीग्राम पांडेय, अरुण यादव, नंदलाल मांझी, देवशरण महतो, दिनेश मंडल, कृष्णा चौधरी, अनिल मंडल, सत्येंद्र राम, अरुण सिंह, धर्मराज प्रसाद, सुनील कुमार, शंकर यादव आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें