28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान

फोटो, नं.- 5 (सदस्यता अभियान चलाते भाजपा कार्यकर्ता )प्रतिनिधि, खैरा प्रखंड क्षेत्र के एक निजी होटल के सभागार में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष उदय नारायण सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा […]

फोटो, नं.- 5 (सदस्यता अभियान चलाते भाजपा कार्यकर्ता )प्रतिनिधि, खैरा प्रखंड क्षेत्र के एक निजी होटल के सभागार में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष उदय नारायण सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद विकास प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रेरित होकर भारी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन से विपक्षी पार्टियां घबरा गयी है और बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनेगी. इस अवसर पर पप्पू सिंह, मनोज मोदी, बालमुकुंद सिंह, बाबू साहब, भगवान दास रावत, रामविलास रावत, परमेश्वर साव, भाजपा प्रखंड महामंत्री नरेंद्र सिंह, सदस्यता प्रभारी प्रियरंजन सिन्हा, त्रिपुरारी सिंह, मो जवार, योगेंद्र पंडित, बबलू सिंह, रामविलास यादव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें