जिला विधिक संघ की बैठकफोटो,नं.- 7 (बैठक में भाग लेते अधिवक्तागण )जमुई . स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को विधिक संघ के चुनाव पदाधिकारी के चयन को लेकर कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक के संदर्भ में जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम महासचिव सकलदेव यादव द्वारा दो वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. तत्पश्चात चुनाव पदाधिकारी के लिए सत्येंद्र कुमार सिन्हा,अश्विनी कुमार सिंह, सज्जन कुमार सिंह, विपिन कुमार सिन्हा समेत कुल 6 लोगों ने अपने नाम का प्रस्ताव दिया. उन्होंने बताया कि चुनाव पदाधिकारी के चयन पर सर्वसम्मति नहीं बनने के कारण गुरुवार 11 दिसंबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया. चुनाव में सहयोग के लिए 3 सदस्यीय समिति का चयन किया गया. जिसमें अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार सिंह,गणेश रावत व राजेश्वरी प्रसाद सिंह का चयन किया गया. इस अवसर पर कृष्णनंदन सिंह, डॉ मासूम रजा, शक्तिलाल शर्मा, रवि कुमार सिंह, शंभूशरण सिंह, देवकी नंदन सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, इंदूशेखर सिंह समेत जिला विधिक संघ के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.
BREAKING NEWS
दो वर्ष का प्रस्तुत किया लेखा-जोखा
जिला विधिक संघ की बैठकफोटो,नं.- 7 (बैठक में भाग लेते अधिवक्तागण )जमुई . स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को विधिक संघ के चुनाव पदाधिकारी के चयन को लेकर कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक के संदर्भ में जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम महासचिव […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement