इबोला से निपटने के लिए भारत ने दिये 1.25 करोड़ डॉलर

वाशिंगटन : इबोला से निपटने के लिए शीर्ष पाचं सहयोगियों में भारत का भी नाम शामिल है. इबोला से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों में आर्थिक मदद देने वाले शीर्ष पांच अंशदाताओं में भारत भी है. भारत ने इस बीमारी से निपटने के लिए 1.25 करोड़ डॉलर का योगदान दिया है. अमेरिकी विदेश […]
वाशिंगटन : इबोला से निपटने के लिए शीर्ष पाचं सहयोगियों में भारत का भी नाम शामिल है. इबोला से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों में आर्थिक मदद देने वाले शीर्ष पांच अंशदाताओं में भारत भी है. भारत ने इस बीमारी से निपटने के लिए 1.25 करोड़ डॉलर का योगदान दिया है. अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत इस बिमारी से निपटने के लिए प्रमुख कार्य कर रहा है.
इस सूची में अमेरिका 11.38 करोड़ डॉलर के योगदान के साथ शीर्ष पर है. इसके बाद यूरोपीय संघ (5.55 करोड़ डॉलर), कनाडा (3.19 करोड़ डॉलर), नीदरलैंड (2.1 करोड़ डॉलर) और फिर भारत (1.25 करोड़ डॉलर) का नाम है. अपने ब्रितानी समकक्ष फिलिप हैमंड के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैरी ने कहा कि कुछ ही देशों ने इस घातक बीमारी से लडने के इस वैश्विक प्रयास के लिए योगदान दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




