100 दिनों में भारत-अमेरिकी संबंधों में प्रगति की अमेरिकी सीनेट में सराहना
वाशिंगटन:अमेरिका सीनेट में मोदी के कार्यकाल के दौरान के भारत-अमेरिकी संबंधों की प्रशंसा की गई. एक शीर्ष सीनेटर ने नरेंद्र मोदी सरकार के पहले 100 दिन में भारत-अमेरिका संबंधों में प्रगति की सराहना की है. मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले इससे नई उर्जा और महत्वपूर्ण गति मिलेगी. द्वीपक्षीय सिनेट इंडिया कॉकस के को-चेयर सीनेटर […]
वाशिंगटन:अमेरिका सीनेट में मोदी के कार्यकाल के दौरान के भारत-अमेरिकी संबंधों की प्रशंसा की गई. एक शीर्ष सीनेटर ने नरेंद्र मोदी सरकार के पहले 100 दिन में भारत-अमेरिका संबंधों में प्रगति की सराहना की है.
मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले इससे नई उर्जा और महत्वपूर्ण गति मिलेगी. द्वीपक्षीय सिनेट इंडिया कॉकस के को-चेयर सीनेटर मार्क वार्नर ने कहा कि इन पहले 100 दिनों के दौरान अमेरिका और भारतीय नेतृत्व को ठोस नतीजे के लिए साथ काम करते देख मैं खुश हूं.
वार्नर ने कहा कि यह प्रदर्शित करते हुए कि हम वार्ता से आगे बढ़ कर वास्तव में चीजों को कर सकते हैं, हम प्रधानमंत्री मोदी के इस महीने की अमेरिका यात्रा से पहले माहौल बनाने के लिए नई उर्जा और महत्वपूर्ण गति दे सकते हैं. इस सप्ताह व्हाइट हाउस ने घोषणा की थी कि राष्ट्रपति बराक ओबामा 29 और 30 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










