मिलिशिया के हमले में अक्टूबर से कांगो के 60 जवानों की हुई मौत, 175 घायल

सेना किन्शासाः कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के अशांत पूर्वी क्षेत्र में चरमपंथियों के हमलों में अक्टूबर से 60 जवान मारे गए हैं. कांगो की सेना ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी. सेना के प्रवक्ता जनरल लियोन रिचर्ड कासोंगा ने बताया कि पूर्वी शहर बेनी के पास ‘इस्लामिस्ट अलायड डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ (एडीएफ) के लड़ाकों […]
सेना किन्शासाः कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के अशांत पूर्वी क्षेत्र में चरमपंथियों के हमलों में अक्टूबर से 60 जवान मारे गए हैं. कांगो की सेना ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी. सेना के प्रवक्ता जनरल लियोन रिचर्ड कासोंगा ने बताया कि पूर्वी शहर बेनी के पास ‘इस्लामिस्ट अलायड डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ (एडीएफ) के लड़ाकों के खिलाफ सैन्य मुहिम में दो महीने में 60 बहादुर जवानों ने जान गंवाई.
उन्होंने बताया कि इस दौरान 175 जवान घायल हुए. नागरिक संस्थाओं के आंकड़ों के अनुसार 30 अक्टूबर को एडीएफ के खिलाफ हमला शुरू होने के बाद से उसके लड़ाकों के हमले में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है. इन आंकड़ों ने प्राधिकारियों की ढीली कार्रवाई के कारण लोगों में रोष पैदा कर दिया है. एडीएफ करीब 25 साल से क्षेत्र में सक्रिय है और आम नागरिकों एवं सुरक्षा बलों को निशाना बना रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










