भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में दो पाक सैनिकों की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की ओर से बिना किसी उकसावे के की गई गोलीबारी में उसके दो सैनिकों की मौत हो गई. सेना ने गोलीबारी में तीन भारतीय सैनिकों की मौत का दावा भी किया. सेना की मीडिया इकाई इंटरसर्विस पब्लिक रिलेशंस ने एक वक्तव्य […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की ओर से बिना किसी उकसावे के की गई गोलीबारी में उसके दो सैनिकों की मौत हो गई. सेना ने गोलीबारी में तीन भारतीय सैनिकों की मौत का दावा भी किया.

विज्ञापन
सेना की मीडिया इकाई इंटरसर्विस पब्लिक रिलेशंस ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘हाजी पीर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए की गई गोलीबारी की जवाबी कार्रवाई में एक भारतीय चौकी क्षतिग्रस्त हुई और एक सूबेदार समेत तीन भारतीय सैनिकों की मौत हो गई.
” इसमें कहा गया कि देवा सेक्टर में दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में भारतीय सेना के एक जूनियर कमिशंड अधिकारी की मौत हो गई थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola