ePaper

श्रेयस अय्यर और पंत ने तोड़ा सचिन और अजय जडेजा का रिकॉर्ड

Updated at : 18 Dec 2019 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर और पंत ने तोड़ा सचिन और अजय जडेजा का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ दूसरे एक दिवसीय मैच में भारत की ओर से रनों की बारिश हुई.

विशाखापट्टन में रोहित शर्मा और केएल राहुल की शतकीय पारी की चर्चा ज़ोरों से है.

लेकिन भारत की पारी में एक और शानदार रिकॉर्ड बना, जिसमें रोहित शर्मा और केएल राहुल का कोई योगदान नहीं था.

और ये रिकॉर्ड बनया श्रेयस अय्यर […]

विज्ञापन

वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ दूसरे एक दिवसीय मैच में भारत की ओर से रनों की बारिश हुई.

विशाखापट्टन में रोहित शर्मा और केएल राहुल की शतकीय पारी की चर्चा ज़ोरों से है.

लेकिन भारत की पारी में एक और शानदार रिकॉर्ड बना, जिसमें रोहित शर्मा और केएल राहुल का कोई योगदान नहीं था.

और ये रिकॉर्ड बनया श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत ने. 47वें ओवर में दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर एक ओवर में 31 रन बनाए.

शानदार रिकॉर्ड

Reuters

जो एक दिवसीय मैच में एक ओवर में भारत की ओर से बना सर्वाधिक रन है. इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और अजय जडेजा के नाम था.

इन दोनों ने 1999 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ एक ओवर में 28 रन बनाए थे. उस समय गेंदबाज़ी कर रहे थे न्यूज़ीलैंड के सीजे ड्रम.

लेकिन पंत और अय्यर ने 31 रन बनाकर अब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

वेस्टइंडीज़ की ओर से रोस्टन चेज़ ने 47वाँ ओवर फेंका. चेज़ की पहला गेंद नो बॉल था, जिस पर श्रेयर अय्यर ने एक रन बनाए और एक रन नो बॉल पर मिला. अगली गेंद पर रिषभ पंत ने एक रन लिया. जबकि दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने छक्का मारा. हालांकि एक बार ऐसा लगा कि वे बाउंड्री पर कैच आउट न हो जाएँ.

लेकिन गेंद पियरे के हाथों से होती हुई बाउंड्री पार कर गई. चेज़ की तीसरी गेंद पर अय्यर ने फिर छक्का मारा. चौथी गेंद पर अय्यर के बल्ले से चौका निकला. जबकि पाँचवीं और छठी गेंद पर श्रेयर अय्यर ने दो लगातार छक्के मारे.

यानी चेज़ की गेंद पर कुछ यूँ रन बने. 2 (नो बॉल),1, 6, 6, 4, 6, 6.

वैसे एक ओवर में सबसे ज़्यादा 36 रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ़्रीका के हर्शेल गिब्स के नाम है. उन्होंने नीदरलैंड्स के डीएलएस वैन बंज के एक ओवर में छह छक्के मारे थे.

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ़ 25 गेंदों पर 73 रन जोड़े. इसी से अंदाज़ा मिलता है कि दोनों ने कितनी धमाकेदार पारी खेली.

रिषभ पंत 16 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए. जबकि श्रेयस अय्यर ने 32 गेंद पर 53 रन बनाए.

भारत ने 50 ओवर में पाँच विकेट पर 387 रन बनाए. रोहित शर्मा ने सबसे ज़्यादा 159 रन बनाए. जबकि केएल राहुल ने 102 रन बनाए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola