ePaper

सरियाई शासन के हवाई हमलों में गयी 23 नागरिकों की जान

Updated at : 18 Dec 2019 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
सरियाई शासन के हवाई हमलों में गयी 23 नागरिकों की जान

बेरूत : सरियाई शासन के हवाई हमलों और गोलाबारी में मंगलवार को 23 नागरिक मारे गये. एक मानवाधिकार संगठन ने यह जानकारी दी. माना जा रहा था कि जिहादियों के कब्जे वाला इदलिब क्षेत्र कई महीने पहले हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद सुरक्षित हो जाएगा लेकिन यहां भीषण बमबारी जारी है. सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर […]

विज्ञापन

बेरूत : सरियाई शासन के हवाई हमलों और गोलाबारी में मंगलवार को 23 नागरिक मारे गये. एक मानवाधिकार संगठन ने यह जानकारी दी.

माना जा रहा था कि जिहादियों के कब्जे वाला इदलिब क्षेत्र कई महीने पहले हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद सुरक्षित हो जाएगा लेकिन यहां भीषण बमबारी जारी है.

सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि इन हमलों में कम से कम 30 लोग घायल हो गये. इनमे से कुछ की हालत गंभीर है.

संगठन के अनुसार शासन के हमले में तलमनास गांव में एक ही परिवार के सात सदस्य मारे गये वहीं बदामा क्षेत्र में चार लोग मारे गये. इनमें व्हाइट हेल्मेट्स रेस्क्यू ऑर्गनाइजेशन के एक सदस्य तीन बच्चे और पत्नी भी शामिल है.

व्हाइट हेल्मेट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें इमारत के मलबे से उसका एक सदस्य अपने परिजनों के शव निकालता नजर आ रहा है. मासरान गांव में इसी प्रकार के हमले में छह नागरिक मारे गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola