नासा ने फ़ोटोग्राफ़र जेहिसन ह्यूर्टा को मिल्की वे तस्वीर के लिए पुरस्कृत किया

Updated at : 02 Nov 2019 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
नासा ने फ़ोटोग्राफ़र जेहिसन ह्यूर्टा को मिल्की वे तस्वीर के लिए पुरस्कृत किया

इस तस्वीर में क्या दिखता है?

नासा ने यह सवाल अपनी बेवसाइट पर 22 अक्तूबर को "दिन की खगोलीय तस्वीर" के रूप में चयनित ऊपर की एक तस्वीर पर किया था.

पेरू के फ़ोटोग्राफ़र जेहिसन ह्यूर्टा ने बोलीविया में उयूनी नमक के मैदान में मिल्की वे की तस्वीर ली थी. इसका विस्तार 130 किलोमीटर है. इससे […]

विज्ञापन

इस तस्वीर में क्या दिखता है?

नासा ने यह सवाल अपनी बेवसाइट पर 22 अक्तूबर को "दिन की खगोलीय तस्वीर" के रूप में चयनित ऊपर की एक तस्वीर पर किया था.

पेरू के फ़ोटोग्राफ़र जेहिसन ह्यूर्टा ने बोलीविया में उयूनी नमक के मैदान में मिल्की वे की तस्वीर ली थी. इसका विस्तार 130 किलोमीटर है. इससे बारिश के बाद इसका एक विशाल तस्वीर बन सका.

फ़ोटोग्राफ़र ने कहा, "जब मैंने तस्वीर देखी तो मैं बहुत अधिक भावुक हुआ" उन्होंने कहा, "पहली बात जो दिमाग़ में आई, वह थी मनुष्य और ब्रह्मांड के बीच संबंध. हम सभी सितारों के बच्चे हैं."

ह्यूर्टा पर लैटिन अमरीका में खगोलीय फ़ोटोग्राफ़ी का जुनून सवार हुआ. ह्यूर्टा ने बीबीसी मुंडो के साथ मिल्की वे की अपनी शानदार तस्वीर के बारे में बात की और कहा कि वह एक तस्वीर लेने से पहले प्राकृति से मदद के लिए ज़रूर प्रार्थना करते हैं.

नासा ने आपके किस तरह के तस्वीर का चयन किया?

इसे खगोलीय फ़ोटोग्राफ़ी की प्राकृतिक छटा है जिसे विस्तृत मैदान कहा जाता है. यह एक शाखा है ​जिसमें खगोलीय फ़ोटोग्राफ़ी होती है.

कई लोग सोचते हैं कि खगोलीय फ़ोटोग्राफ़ी टेलीस्कोप से की जाती है, लेकिन हमारे शाखा में मुख्य रूप से आकाश में मौजूद खगोलीय पिंडों के साथ स्थलीय परिदृश्य को मिला कर एक रिकॉर्ड बनाया.

उयूनी में तस्वीर लेने में आपको तीन साल का समय क्यों लगा?

मैं पहली बार 2016 में उयूनी नमक के मैदान गया था. मेरे मन में एक परिदृश्य था जिसमें ना केवल मिल्की वे देखी जा सकती थी बल्कि उसमें उसका प्रतिबिंब भी था.

उयूनी नमक मैदान समुद्र तल से 3,600 मीटर ऊपर है और नमक का एक रेगिस्तान है.

बरसात के मौसम के बाद पानी की एक परत बन जाती है जिसमें ना केवल दिन के दौरान बादलों में बल्कि रात में सितारों के बीच प्रतिबिंब देखना संभव है.

हालांकि, तस्वीर लेने के पहले प्रयास में मुझे बहु​त निराशा हुई क्योंकि मुझे लगा कि मैंने शानदार तस्वीर ले ली है.

लेकिन जब मैं घर आकर तस्वीर का विश्लेषण किया तो मैंने पाया कि मेरी टीम में साफ़ और स्पष्ट तस्वीर लेने की क्षमता नहीं है.

और आपने लौटने का फ़ैसला किया…

2017 में मैं पहले के मुक़ाबले और बेहतर टीम के साथ लौटा. मैं एक अन्य कैमरा, लेंस, एक डायाफ्राम और कुछ अन्य उपकरण के साथ आया.

लेकिन (दूसरी बार) यह दुर्भाग्य की बात साबित हुई क्योंकि जब मैं बोलिविया आया तो एक सप्ताह तक आसमान में हमेशा बादल छाया रहा.

इसके बाद मैं हठतापूर्वक 2018 में फिर वापस आया और एक तरह की कई तस्वीरें ली. लेकिन मैंने मिल्की वे पर बहुत ज्यादा ध्यान केंद्रित किया.

हमें याद है कि हम एक जगह पर थे जो 30 सेंटीमीटर नमक वाले स्थान पर था जो बहत ठंडा था. और मध्य रात्रि में आप कुछ भी नहीं देखते हैं.

इतने सालों तक तलाश के बाद मुझे अप्रैल में नासा के लिए तस्वीर मिली.

मार्च या अप्रैल, उयूनी की यात्रा कब करनी चाहिए?

दिसंबर से फ़रवरी महीने के बीच सालार डे उयूनी में बारिश का मौसम होता है और वहां बहुत सारा पानी जमा हो जाता है.

मैं इससे पहले यात्रा नहीं करता क्योंकि बहुत सारा बादल होगा खगोलीय फ़ोटोग्राफ़ी में बाधा आएगी.

तब मैं बरसात का मौसम समाप्त होते ही चला जाता हूं.

उयूनी में मेरे संपर्क के लोग हैं और मैं अपने दोस्तों को फोन करके उनसे पूछता हूं, "अरे, सालार में कैसा चल रहा है?" वे मुझे सही समय पर अपडेट करते हैं.

और मैं चंद्रमा के फेज का भी अध्ययन करता हूं, क्योंकि जब कोई प्रकाश नहीं होता है हम नए चंद्रमा की तलाश करते हैं.

चंद्रमा एक बहुत शक्तिशाली प्रकाश पुंज है जो सितारों को मंद करता है.

नासा ने उल्लेख किया है कि फोटो लेने के लिए आपको 15 ऊर्ध्वाधर फ़्रेमों को खींचना था.

क्या आप हमें यह बता सकते हैं?

मैंने कैमरा पर मैकेनिकल हाथ रखा जिसे पैनरैमिक नीकैप कहा जाता है.

पहले मैंने आकाश की तस्वीर ली. मैंने मिल्की वे के पूरे कोण को कवर करने के लिए सात तस्वीरें लीं, जो आकाश की सात लंबवत तस्वीरें लीं.

इसके बाद मैंने प्रतिबिंब की अन्य सात और तस्वीर लेने के लिए कैमरा नीचे की ओर झुका दिया. सात के दो अलग दृष्टिकोण से मिलाकर कुल 14 तस्वीरें हुई.

और आखिरी में मैंने ​मिल्की वे के मध्य में कैमरा का एंगेल ब​नाया. मैं करीब 15 मीटर गया और एक वायलेस रिमोट कंट्रोल की दूरी से मैंने तस्वीर ली.

उन्होंने बताया कि तस्वीर के मध्य में उन्होंने एक सेल्फी ली.

"आपने यह कैसे किया?"

कई लोग मुझसे पूछते हैं, "आपने यह कैसे किया?"

सबसे पहले, मैं कैमरे से लगभग तीस क़दम दूर जाता हूं. और बिना मुड़े मैं पांच मिनट इंतज़ार करता हूं क्योंकि आप जिस पानी पर दौड़ते हैं, उसमें गति पैदा हो जाती है और छोटी लहरों में सितारों सही प्रतिबिंब नहीं बनता है.

तब एक बार मैंने 10 सकेंड के बाद कैमरे के सेल्फ-टाइमर को रिमोट कंट्रोल के साथ एक्टिव कर दिया और जब मैं अपने फलशलाइट की ओर मुड़ता हूं, मुझ पर रोशनी होती है और करीब 30 तस्वीरें लेता हूं.

यहां हमने 15 तस्वीरों की बात की है लेकिन मैं 200 तस्वीर लेता हूं ताकि जब एक प्रोग्राम में सभी तस्वीरों को लोड करूं तो इसका सही यूनियन बन सकें ताकि उन्हें संलग्न और मर्ज कर सकें.

लैटिन अमरीका में इस समय अंतरिक्ष फोटोग्राफी कितना लोकप्रिय है?

सब कुछ एक प्रोग्राम में लोड किया जाता है और इस मामले में एक फोटो से दूसरे फोटो के बीच मैन्युअली एक दूसरे का मिलान किया जाता है.

मिल्की वे के लिए, सात तस्वीरों को मिलाकर आप उन बिंदुओं को देखते हैं जहां वे एक ही समय में मिलते हैं और एक पहेली के जैसा दिखता है.

प्रोग्राम इसे पहचानता है और अंत में यह आपको वह तस्वीर देता है जो आप देखते हैं.

आपने ऐड्मिनिस्ट्रैशन और वाणिज्य का अध्ययन किया है? आपको अंतरिक्ष फोटोग्राफी का जुनून कब सवार हुआ?

जब मैं 13 साल का था तब अपने परिवार के साथ इटली गया था और 12 साल बाद मैं पेरू लौट आया था.

तब तक मुझे लैंडस्केप फ़ोटोग्राफ़ी का पता था.

मैं पेरू एंडीज के एक शहर हुस्करैन में रहता हूं जो देश के सबसे ऊँचे पर्वत हुस्करैन पर है.

हम एंडीज पर्वत श्रृंखला के बीच में हैं और जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं, यहां हमारे पास आसपास बहुत सारे पहाड़ी दृश्य हैं.

रात में एक ट्रेकिंग के दौरान मैं अपने टेंट निकला और सितारों के साथ समुद्र तल से 5,000 मीटर ऊपर मिल्की वे का यह नज़ारा देखा. वह शानदार था.

2010 से 2014 के बीच मैंने इंटरनेट से डाउनलोड की गई और उत्तरी अमीरीका और न्यूज़ीलैंड के फ़ोटोग्राफ़रों से सभी संभावित तकनीक सीखने की कोशिश की.

पूरी प्रक्रिया ख़ुद से सीखा.

मैंने कहा, "जो मैं देख रहा हूं उसे रिकॉर्ड करने का एक तरीक़ा होना चाहिए." क्योंकि यहां एंडीज में आप मिल्की वे को नग्न आंखों से देखते हैं.

हमें कैमरा या दूरबीन नहीं चाहिए क्योंकि वे ऐसे उच्च स्थान हैं जहां आकाश बहुत "ड्राइ" है और दृश्यता बहुत अधि​क है.

और दूसरा फ़ायदा यह है कि आसपास कोई शहर नहीं हैं.

वर्कशाप का आयोजन करेंगे?.

क्या अब आप अन्य लोगों को पढ़ाने के लिए वर्कशाप का आयोजन करेंगे.

2014 में मैंने एस्ट्रोफोटो एंडीज समूह की स्थापना की और मैं पहले से ही लोगों को सिखा रहा हूं.

यह कुछ योजनाबद्ध नहीं था, लेकिन जब सोशल मीडिया ग्रुप पर मेरी तस्वीरें साझा की गई तब कई अन्य फ़ोटोग्राफ़र मुझसे पूछने लगे और कहने लगे "हम आपके साथ काम करना चाहते हैं और हमें उस तरह की तस्वीरें दिखाते हैं."

पेरू में कोई संगठन या स्कूल नहीं था जहां इस प्रकार की फ़ोटोग्राफ़ी सिखाई जाती.

सबसे पहले, लोग जिज्ञासा में बाहर आए, क्योंकि उन्हें लगा कि तस्वीरें फ़र्जी थीं.

कार्यशालाओं में न केवल पेशेवर बल्कि पूरे लैटिन अमेरिका के फ़ोटोग्राफ़र शामिल होते हैं.

लोग सेल फ़ोन लेकर आए जो उयूनी नमक के मैदान में मिल्की वे देखने का अनुभव महसूस करना चाहते थे.

लैटिन अमरीका में लोकप्रिय हो रहा है अंतरिक्ष फ़ोटोग्राफ़ी?

पूरे लैटिन अमरीका में खगोल फ़ोटोग्राफ़ी का इस समय विस्तार हो रहा है. उरुग्वे में अर्जेंटीना का समूह है और वर्तमान में यह बहुत तेज़ी से मज़बूत हो रहा है.

ऐसा इसलिए हो रहा ​है क्योंकि दक्षिणी गोलार्ध में हमें एक शानदार आकाश देखने को मिलता है जो उत्तरी गोलार्ध में नहीं दिखता है.

दक्षिण में, मिल्की वे को उसके सभी सौंदर्य के साथ देखा जा सकता है क्योंकि यह दक्षिण पूर्व से पश्चिम तक आकाश के पार जाती है. यह सितारों का इंद्रधनुष जैसा दिखता है. केवल दक्षिणी गोलार्ध में ही हम इसे इस तरह देख सकते हैं.

दक्षिण अमरीका में हमें सभी चीज़ों के लिए एक आदर्श आकाश मिलता है और इसीलिए अंतरिक्ष फ़ोटोग्राफ़ी बहुत मज़बूती से आगे बढ़ रही है.

मेरे सपनों में भी वह मई में शरद ऋतु में पतागोनिया फ़ोटोग्राफ़ी करने जा रही है.

तकनीकी हिस्से से परे, तस्वीरें बहुत गहरी भावनाओं को जगाती हैं.

जीवन को दूसरे तरीक़े से देखने में अंतरिक्ष फ़ोटोग्राफ़ी किस हद तक मदद करती है?

मेरा मानना ​​है कि ब्रह्मांड हमेशा एक ऐसा जैसा रहा है, जहां हर कोई उत्तर खोजता है.

यह एक अनजान दुनिया है और हम जब इसकी तस्वीर लेते हैं तो बहुत नज़दीक से इसका हिस्सा महसूस करते हैं.

उदाहरण के लिए, हमारे कैमरों द्वारा कैप्चर की जाने वाली स्टार लाइट्स अतीत का हिस्सा हैं.

क्योंकि उन स्टार लाइट्स को लाखों साल पहले उत्सर्जित किया गया था और हम हमें वह मिल रहा है.

कुछ मृत सितारे भी हैं, लेकिन उनके द्वारा उत्सर्जित प्रकाश अब हमारे पास आते हैं.

नासा द्वारा विशेष रूप से चुनी गई तस्वीर क्या कहती है?

जब प्रोग्राम ने मेरी छवि का चयन किया तो मेरे लिए यह बहुत भावुक क्षण था.

पहली बात जो दिमाग में आई वह था मनुष्य और ब्रह्मांड के बीच संबंध.

वास्तव में हम सभी के अंदर स्टार मैटेरियल है, हम सितारों के बच्चे हैं.

अपनी तस्वीरों के साथ मैं हमेशा मानवीय तत्व को रखने की कोशिश करता हूं.

मुझे लगता है कि मध्य में व्यक्ति के बिना वाली तस्वीर मिल्की वे का एक और हिस्सा होता जो ऑनलाइन देखा जाता है.

शुरू में मेरा विचार ​व्यक्ति को प्रकाश के साथ जोड़ने का था और यह केवल इतना था कि

प्रकाश के साथ एक व्यक्ति को जोड़ने का मेरा शुरूआती विचार था और यह सिर्फ इतना था कि जब मैंने उस तस्वीर को देखा तो सचाई का पता चला.

ब्रह्मांड के निकायों के साथ मानव तत्वों को जोड़ना मेरे काम का केंद्रीय विषय है.

क्या सलाह देना चाहते हैं?

आपकी वेबसाइट पर एक वाक्यांश है: "सभी से ऊपर, आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है." अंतरिक्ष फोटोग्राफी की शुरूआत करने वाले को आप क्या सलाह देना चाहते हैं?

समय के साथ मैंने बहुत धैर्य रखना सीखा और सही क्षण की प्रतीक्षा कर रहा हूं. प्रकाश, सूर्यास्त या बारिश होती है और हम सितारों को देखते हैं.

उन लोगों को जो एक सलाह मैं हमेशा देता हूं कि वह यह है कि जो सबसे पहले कार्यशालाओं में जाते हैं, उन्हें प्रकृति का बहुत सम्मान करना चाहिए.

उदाहरण के लिए, जब हम एक रॉक फ़ॉरेस्ट या एक लैगून या एक पहाड़ पर जाते हैं तो हम यह ब​हुत सम्मान के साथ करते हैं और हम कहते हैं कि इससे बेहतरीन फ़ोटो निकालने में मदद मिलेगी.

यह धरती के प्रति एक अनुराग है.

मेरी सलाह है कि धैर्य रखें, क्योंकि हो सकता है कि पहली यात्रा पर आपको फोटो न मिले, दूसरे पर ना मिले बल्कि तीसरे मौके पर जाकर मिले.

अगला कदम प्रशिक्षण देना है, क्योंकि प्रशिक्षण के बिना कोई बहुत कुछ हासिल नहीं कर सकता है.

आपको नये—नये तकनीकों या नए प्रोग्राम के बारे में अपडेट होना चाहिए. इससे आपको आगे बढ़ते रहने में मदद मिलती है.

आपको ऐसा नहीं या यह नहीं सोचना चाहिए कि नासा द्वारा तस्वीर पर पुरस्कार मिलने से साथ ही आपने सब कुछ हासिल कर लिया है.

आपको हमेशा सुधार के लिए प्रयास करते रहना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

विक्रम लैंडर के साथ क्या हुआ था, बताएगा नासा

अंतरिक्ष में हुए अपराध की कैसे जांच करेगा नासा?

नासा पर्यटकों के लिए खोलेगा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola