ब्रेग्जिट की समयसीमा बढ़ी, इयू ने 31 जनवरी तक दी छूट

ब्रसेल्स : यूरोपीय संघ (ईयू) ब्रेग्जिट की समय सीमा तीन महीने तक बढ़ाकर 31 जनवरी तक करने संबंधी ब्रिटेन की पेशकश पर सोमवार को सहमत हो गया. यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने 27 अन्य सदस्यों के इस निर्णय की पुष्टि करते हुए ट्विटर पर कहा कि आने वाले दिनों में एक लिखित पुष्टि […]
ब्रसेल्स : यूरोपीय संघ (ईयू) ब्रेग्जिट की समय सीमा तीन महीने तक बढ़ाकर 31 जनवरी तक करने संबंधी ब्रिटेन की पेशकश पर सोमवार को सहमत हो गया.
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने 27 अन्य सदस्यों के इस निर्णय की पुष्टि करते हुए ट्विटर पर कहा कि आने वाले दिनों में एक लिखित पुष्टि प्रक्रिया का पालन किया जायेगा. टस्क ने ट्वीट किया, ईयू के 27 अन्य देश राजी हो गये है कि वह ब्रेग्जिट की अवधि में 31 जनवरी 2020 तक विस्तार करने का ब्रिटेन का अनुरोध स्वीकार करेगा. एक लिखित प्रक्रिया के माध्यम से निर्णय को औपचारिक रूप दिये जाने की उम्मीद है. ईयू के राजनयिकों की शुक्रवार को ब्रसेल्स में हुई बैठक में 31 अक्तूबर तक प्रस्तावित ब्रेग्जिट को टालने पर सैद्धांतिक सहमति बन गयर थी. ईयू के इस कदम का मतलब होगा कि ब्रिटेन बृहस्पतिवार की अपनी योजना के अनुसार 28 सदस्यीय ब्लॉक को नहीं छोड़ेगा.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस हफ्ते की शुरुआत में 12 दिसंबर को मध्यावधि आम चुनाव कराने की मांग की थी जिस पर संसद को फैसला लेना था. जॉनसन ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया था. उन्होंने कहा, ब्रेग्जिट को हासिल करने का एक तरीका है. मेरा मानना है कि संसद के साथ उचित व्यवहार होना चाहिए और यह कहना कि क्या वे वास्तव में इस समझौते का अध्ययन करने के लिए अधिक समय चाहते हैं तो उनके पास यह समय हो सकता है, लेकिन उन्हें 12 दिसंबर को एक आम चुनाव के लिए सहमत होना होगा.
विपक्षी लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन ने कहा कि पार्टी इस तरह के कदम का समर्थन करने के लिए तैयार नहीं है, जब तक कि ‘नो-डील ब्रेग्जिट’ के जोखिम को पूरी तरह से खारिज नहीं कर दिया जाता. स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) ने कहा कि यह सरकार के चुनाव संबंधी प्रयास को अवरुद्ध करेगा. इस बीच ब्रेग्जिट समयसीमा विस्तार की तिथि पर विचार-विमर्श करने के लिए 27 अन्य देशों से ईयू के राजनयिकों की बैठक सोमवार को फिर से हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




