केन्या : बम विस्फोट में गयी 11 पुलिस अधिकारियों की जान

नैरोबी : केन्या में सोमालिया के साथ लगने वाली दक्षिणी सीमा पर सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में पुलिस के 11 अधिकारियों की मौत हो गयी. पुलिस प्रमुख ने यह जानकारी दी. महानिरीक्षक हिलेरी मुत्यमबई ने शनिवार को बताया कि अधिकारियों की गश्ती कार को लिबोई कस्बे के पास दामाजले हारे हारे मार्ग पर धमाका […]
नैरोबी : केन्या में सोमालिया के साथ लगने वाली दक्षिणी सीमा पर सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में पुलिस के 11 अधिकारियों की मौत हो गयी. पुलिस प्रमुख ने यह जानकारी दी.
महानिरीक्षक हिलेरी मुत्यमबई ने शनिवार को बताया कि अधिकारियों की गश्ती कार को लिबोई कस्बे के पास दामाजले हारे हारे मार्ग पर धमाका कर उड़ा दिया गया. अब तक किसी ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन संदेह है कि सोमालिया के अल शबाब आतंकवादियों ने इसे अंजाम दिया है.
अलकायदा से संबद्ध इस समूह ने हाल के कुछ वर्षों में केन्या के सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की गतिविधि तेज कर दी हैं. इस समूह ने सोमालिया के लड़ाकों से निपटने के लिए केन्या की ओर से सैनिक भेजे जाने के बाद 2011 में उससे बदला लेने की ठानी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




