दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा ने चेयरमैन का पद छोड़ा

बीजिंगः दुनिया की सबसे बड़ी ई- वाणिज्य कंपनी अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा कंपनी के चेयरमैन पद से आज हट गए. जैक ने ऐसे समय में यह घोषणा की है जब अमेरिका- चीन के बीच व्यापार युद्ध के चलते तेजी से बदलते उद्योग क्षेत्र में अनिश्चितता का दौर चल रहा है. जैक मा ने […]
बीजिंगः दुनिया की सबसे बड़ी ई- वाणिज्य कंपनी अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा कंपनी के चेयरमैन पद से आज हट गए. जैक ने ऐसे समय में यह घोषणा की है जब अमेरिका- चीन के बीच व्यापार युद्ध के चलते तेजी से बदलते उद्योग क्षेत्र में अनिश्चितता का दौर चल रहा है.
जैक मा ने अपने 55वें जन्मदिन पर यानी मंगलवार को चेयरमैन का पद छोड़ा. उनका चेयरमैन पद से हटने का कार्यक्रम एक साल पहले तय कर लिया गया था. हालांकि, वह अलीबाबा पार्टनरशिप के सदस्य बने रहेंगे. यह 36 लोगों का समूह है जिन्हें कंपनी के निदेशक मंडल में बहुमत सदस्यों को नामांकित करने का अधिकार है.
जैक मा (55) ने 1999 में अलीबाबा की स्थापना की थी. उन्होंने चीन के निर्यातकों को सीधे अमेरिकी खुदरा विक्रेताओं से जोड़ने के लिये अलीबाबा ई- वाणिज्य कंपनी को खड़ा किया.
इसके बाद कंपनी ने अपना कार्य क्षेत्र बदलते हुये चीन के बढ़ते उपभोक्ता बाजार में आपूर्ति बढ़ाने का काम शुरू किया. जून में समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी के 16.7 अरब डालर के कुल कारोबार में उसके घरेलू व्यावसाय का हिस्सा 66 प्रतिशत रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










