‘चंद्रयान-2” का मजाक उड़ा ट्रोल हुए पाकिस्तानी मंत्री, बोले लोग- गधे एक पैरासिटामोल नहीं बना सकते और…

Updated:
विज्ञापन

इस्‍लामाबाद : ‘चंद्रयान-2′ के लैंडर ‘विक्रम’ का बीती रात चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया. ऐसा उस वक्त हुआ जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था. चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चांद की सतह से मात्र 2 किमी दूरी पर आकर खो जाने पर देश ही […]

विज्ञापन

इस्‍लामाबाद : ‘चंद्रयान-2′ के लैंडर ‘विक्रम’ का बीती रात चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया. ऐसा उस वक्त हुआ जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था. चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चांद की सतह से मात्र 2 किमी दूरी पर आकर खो जाने पर देश ही नहीं पूरी दुनिया में निराशा नजर आ रही है. इस माहौल में भी पाकिस्‍तान के राजनेता अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे और जहर उगल रहे हैं.

विज्ञापन

दरअसल, जम्‍मू-कश्‍मीर में अनुच्‍छेद 370 के खत्म होने से पाकिस्तान पहले ही बौखलाया हुआ है. इसी बीच पाकिस्‍तान के विज्ञान और टेक्‍नॉलजी मंत्री फवाद चौधरी ने भारत पर तंज भरे कई ट्वीट किये हैं हालांकि इसका करारा जवाब भी उन्हें बखूबी मिल रहा है. फवाद चौधरी ने लिखा कि जो काम आता नहीं, पंगा नहीं लेते ना….डियर इंडिया…यही नहीं फवाद चौधरी ने एक भारतीय ट्वीट पर रिप्‍लाई करते हुए लिखा कि सो जा भाई चंद्रमा की बजाय मुंबई में उतर गया खिलौना….

पाकिस्‍तानी मंत्री फवाद चौधरी के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर कॉमेंट की बाढ़ सी आ गयी और उन्हें लोगों ने करारा जवाब दिया. आप भी देखें कुछ

https://twitter.com/Jainkiranjain1/status/1170146220246913024?ref_src=twsrc%5Etfw


https://twitter.com/rekhachaubey_/status/1170209212309200896?ref_src=twsrc%5Etfw


https://twitter.com/kesar_akankasha/status/1170078872341057536?ref_src=twsrc%5Etfw

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola