बोले बाजवा- कश्मीर की स्थिति के समाधान के लिए कई प्रयास कर रहा पाकिस्तान

Updated:
विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने एक बार फिर गीदड़भभकी दी है. पड़ोसी मुल्क के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा है कि पाकिस्तान ने कश्मीर में स्थिति के समाधान के लिए कई प्रयास शुरू किये हैं. उन्होंने यह भी कहा कि चाहे जो भी प्रयास हों, उनका देश कश्मीरी लोगों का समर्थन करेगा. बाग […]

विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने एक बार फिर गीदड़भभकी दी है. पड़ोसी मुल्क के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा है कि पाकिस्तान ने कश्मीर में स्थिति के समाधान के लिए कई प्रयास शुरू किये हैं. उन्होंने यह भी कहा कि चाहे जो भी प्रयास हों, उनका देश कश्मीरी लोगों का समर्थन करेगा.

विज्ञापन

बाग सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों के साथ ईद मनाते हुए बाजवा ने सोमवार को कहा कि ‘‘सरकार ने कश्मीर संकट के निवारण के लिए कई प्रयास शुरू किये हैं.”

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के हवाले से कहा गया है कि कश्मीर विवाद को सुलझाने का हमारा संकल्प, शांति की इच्छा की तरह ही मजबूत है. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का ध्यान जम्मू-कश्मीर से हटाकर एलओसी और पाकिस्तान पर करने की कोशिश कर रहा है.

बाजवा ने कहा कि इस्लाम शांति सिखाता है, लेकिन बलिदान देना और सच्चाई के लिए खड़ा होना भी सिखाता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola