अफगानिस्तान: पुलिस हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर धमाका, औरतों-बच्चों समेत 95 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

काबुल: एक कार बम धमाके में 95 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए. जानकारी के मुताबिक ये धमाका काबुल स्थित पुलिस हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर किया गया था. आंतरिक मामलों में मंत्री नुसरत रहीमी ने मीडिया को ये जानकारी दी. चश्मदीदों का कहना है कि धमाके के बाद आतंकियों ने फायरिंग भी की, लेकिन […]

विज्ञापन

काबुल: एक कार बम धमाके में 95 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए. जानकारी के मुताबिक ये धमाका काबुल स्थित पुलिस हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर किया गया था. आंतरिक मामलों में मंत्री नुसरत रहीमी ने मीडिया को ये जानकारी दी.

विज्ञापन

चश्मदीदों का कहना है कि धमाके के बाद आतंकियों ने फायरिंग भी की, लेकिन रहीमी ने इससे इंकार किया है. हालांकि जहां धमाका हुआ वहां आसपास के मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है. बता दें कि आतंकी संगठन तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कि उन्होंने बड़ी संख्या में सुरक्षाबले के जवानों की हत्या कर दी है.

इस घटना के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और आतंकियों की तलाश की जा रही है. प्रभावित इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है. उच्चाधिकारी हालात का जायजा ले रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola