ब्राजील: जेल में संघर्ष, 57 की गयी जान, 16 कैदियों के सिर धड़ से अलग, कई तो जिंदा जले

Updated:
विज्ञापन

रियो डी जिनेरियो : उत्तरी ब्राजील की एक जेल में सोमवार को प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के गुटों के बीच हुई झड़प में 57 कैदियों के मारे जाने की खबर है. इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी. पारा प्रांत सरकार के जेल विभाग के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि कई घंटे चली इस झड़प में […]

विज्ञापन

रियो डी जिनेरियो : उत्तरी ब्राजील की एक जेल में सोमवार को प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के गुटों के बीच हुई झड़प में 57 कैदियों के मारे जाने की खबर है. इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी. पारा प्रांत सरकार के जेल विभाग के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि कई घंटे चली इस झड़प में 16 लोगों के सिर धड़ से अलग कर दिये गये.

विज्ञापन

आपको बता दें कि यहां जेलों की संख्या कम है और यहां क्षमता से अधिक कैदियों को रखा जा रहा है. सरकारी अधिकारियों की मानें तो, उत्तरी अल्तामीरा शहर की जेल में यह संघर्ष सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे शुरू हुआ.

खबरों की मानें तो कमांडो क्लास ए गिरोह ने कमांडो वेरमेल्हो या रेड कमांडो गिरोह के सेल को आग के हवाले कर दिया. ज्यादातर कैदियों की मौत आग में झुलसकर हुई. दो सुरक्षाकर्मियों को भी बंदी बना लिया गया था लेकिन कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया.

यदि आपको याद हो तो मई में उत्तरी राज्य अमेजोन्स की जेलों पर हुए हमले में 55 कैदियों की मौत हुई थी. साल 2017 में यहां कई दिनेां तक चली हिंसक घटनाओं में 150 लोगों की जान गयी थी. ब्राजील में बीते कुछ वर्षों में जेलों में ज्यादा संघर्ष की घटनाएं हुईं हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola