ePaper

अफगान उपराष्ट्रपति प्रत्याशी के कार्यालय पर हमले में 20 लोगों की मौत

Updated at : 29 Jul 2019 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
अफगान उपराष्ट्रपति प्रत्याशी के कार्यालय पर हमले में 20 लोगों की मौत

काबुल : उपराष्ट्रपति प्रत्याशी के कार्यालय पर रविवार को हुए एक हमले के दौरान कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी. अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने सोमवार को बताया कि राजधानी काबुल में ग्रीन ट्रेंड कार्यालय में हुए हमले में करीब 50 […]

विज्ञापन

काबुल : उपराष्ट्रपति प्रत्याशी के कार्यालय पर रविवार को हुए एक हमले के दौरान कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी. अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने सोमवार को बताया कि राजधानी काबुल में ग्रीन ट्रेंड कार्यालय में हुए हमले में करीब 50 अन्य लोग घायल हो गये. रहीमी ने बताया कि इमारत के अंदर छह घंटे तक कई बंदूकधारी रहे जिन्हें सुरक्षा बलों ने मार गिराया. उन्होंने बताया कि हमलावरों का संभावित निशाना उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व खुफिया प्रमुख अमरुल्लाह सालेह थे. उन्हें इमारत से निकाल कर एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. इमारत के अंदर से करीब 85 नागरिकों को बचाया गया. हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन तालिबान विद्रोही और इस्लामिक स्टेट समूह दोनों राजधानी में सक्रिय हैं और पूर्व में वहां हमले कर चुके हैं.

यह हिंसा उसी दिन हुई जब सितंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए प्रचार अभियान शुरू हुआ है. पूर्व में भी चुनावों के दौरान हिंसा और रक्तपात हो चुका है. रहीमी ने कहा कि हमला उत्तरी काबुल में ग्रीन ट्रेंड पार्टी के कार्यालय पर एक बम धमाके के साथ शुरू हुआ. रहीमी ने कहा, शाम करीब चार बजकर 40 मिनट पर पहले ग्रीन ट्रेंड कार्यालय के पास एक बम धमाका हुआ. इसके बाद कई हमलावर कार्यालय में घुस गये. एक प्रत्यक्षदर्शी एजाज मलिकजादा ने कहा कि उसने तीन धमाकों की आवाज सुनी. उन्होंने कहा, यह ग्रीन ट्रेंड के कार्यालय पर सीधा हमला है. मैंने अब तक तीन धमाकों की आवाज सुनी है. सोशल मीडिया पर आयी तस्वीरों में इमारत से धुआं उठता दिख रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola