पाकिस्तान : हाफिज सईद की न्यायिक हिरासत और 14 दिन बढ़ी

लाहौर : पाकिस्तान के गुजरांवाला की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने बुधवार को मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ा दी. संयुक्तराष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित हाफिज सईद को आतंक के वित्तपोषण के आरोप में 17 जुलाई को गिरफ्तार कर लाहौर से गुजरांवाला […]
लाहौर : पाकिस्तान के गुजरांवाला की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने बुधवार को मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ा दी.
संयुक्तराष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित हाफिज सईद को आतंक के वित्तपोषण के आरोप में 17 जुलाई को गिरफ्तार कर लाहौर से गुजरांवाला लाया गया था. उसी दिन सईद को आतंकवाद रोधी अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. अमेरिका ने सईद पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का ईनाम घोषित कर रखा है. जियो टीवी के अनुसार सईद को बुधवार को गुजरांवाला में आतंकवाद रोधी अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया.
अदालत ने पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग को सात अगस्त तक सईद के खिलाफ पूर्ण आरोपपत्र दाखिल करने के लिये भी कहा है. आतंकवाद रोधी विभाग ने तीन जुलाई को सईद समेत जमात-उद-दावा के 13 शीर्ष नेताओं के खिलाफ पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में आतंकवाद के वित्तपोषण के आरोप में 23 प्राथमिकियां दर्ज की थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




