ePaper

टैंकरों पर ईरानी हमले के दावे को पुख्ता करने के लिए अमेरिका ने जारी की तस्वीरें

Updated at : 18 Jun 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
टैंकरों पर ईरानी हमले के दावे को पुख्ता करने के लिए अमेरिका ने जारी की तस्वीरें

वाशिंगटन : ईरान के खिलाफ अपने दावों को पुख्ता बनाने की कोशिशों में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को नयी तस्वीरें जारी की हैं जो कथित रूप से दर्शाती हैं फारस की खाड़ी में पिछले हफ्ते दो तेल टैंकरों पर हुए हमलों के पीछे तेहरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों का हाथ था. इन तस्वीरों […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : ईरान के खिलाफ अपने दावों को पुख्ता बनाने की कोशिशों में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को नयी तस्वीरें जारी की हैं जो कथित रूप से दर्शाती हैं फारस की खाड़ी में पिछले हफ्ते दो तेल टैंकरों पर हुए हमलों के पीछे तेहरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्यों का हाथ था.

इन तस्वीरों में पेंटागन के मुताबिक ईरानी बल ओमान की खाड़ी में जापानी स्वामित्व वाले कोकूका करेजियस तेल टैंकर के पास से एक बारुदी सुरंग को हटा रहे थे जिसमें विस्फोट नहीं हुआ था. ये तस्वीरें नौसेना के हेलिकॉप्टर से ली गईं थीं.

अधिकारियों ने पिछले हफ्ते कहा था कि यह कदम संभवत: हमला स्थल से फोरेंसिक साक्ष्यों को हटाने का प्रयास था. लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या बारुदी सुरंग के परीक्षण से यह निर्णायक रूप से साफ हुआ है कि इसे ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने वहां रखा था. अन्य तस्वीरों में करेजियस के एक तरफ जल रेखा से ऊपर बड़ा छेद नजर आ रहा है और अधिकारियों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह ऐसी ही एक दूसरी बारुदी सुरंग की वजह से हुआ है.

यह तस्वीरें तब आयी हैं जब अमेरिका इस हफ्ते संसद सदस्यों और सहयोगियों को यह समझाने के प्रयास में लगा है कि हमलों को लेकर ईरान पर लगाए गए आरोप सही हैं. ईरान ने हालांकि टैंकरों पर हुए हमलों में अपना हाथ होने से इनकार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola