ePaper

Jackpot: दुबई में भारतीय की 10 लाख डॉलर की लॉटरी निकली

Updated at : 11 Jun 2019 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
Jackpot: दुबई में भारतीय की 10 लाख डॉलर की लॉटरी निकली

दुबई : ओमान में रहने वाले भारतीय व्यक्ति की ‘दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर’ ड्रॉ में 10 लाख डॉलर की लॉटरी निकली है. खलीज टाइम्स ने खबर दी है कि रघु कृष्णामूर्ति 10 लाख डॉलर की लॉटरी जीतने वाले 143वें भारतीय बन गए हैं. उन्हें अबतक इस बारे में जानकारी नहीं है. साल 1999 में […]

विज्ञापन

दुबई : ओमान में रहने वाले भारतीय व्यक्ति की ‘दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर’ ड्रॉ में 10 लाख डॉलर की लॉटरी निकली है. खलीज टाइम्स ने खबर दी है कि रघु कृष्णामूर्ति 10 लाख डॉलर की लॉटरी जीतने वाले 143वें भारतीय बन गए हैं.

उन्हें अबतक इस बारे में जानकारी नहीं है. साल 1999 में शुरू हुई ‘दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर प्रोमोशन’ पांच हजार टिकट निकालती है और एक व्यक्ति को 10 लाख डॉलर जीतने का मौका होता है.

घोषणा के बाद, पिछले विजेता 40 साल के भारतीय नागरिक रतीश कुमार रवींद्रन नायर के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. उनकी भी 10 लाख डॉलर की लॉटरी निकली थी. इसके अलावा दो भारतीय नागरिकों को बीएमडब्ल्यू मोटरबाइक मिली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola