ePaper

कॉफी पीने से धमनियों में लचीलापन खत्म होने की आशंका नहीं : अध्ययन

Updated at : 03 Jun 2019 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
कॉफी पीने से धमनियों में लचीलापन खत्म होने की आशंका नहीं : अध्ययन

लंदन : कॉफी पीना, खासकर एक दिन में 25 कप तक, धमनियों के लिए उतना भी बुरा नहीं है, जितना पूर्व के अध्ययनों में माना गया है. सोमवार को सामने आये एक नये अध्ययन में ऐसा कहा गया है. धमनियां हमारे हृदय से ऑक्सीजन एवं पोषक तत्वों से युक्त रक्त को हमारे पूरे शरीर तक […]

विज्ञापन

लंदन : कॉफी पीना, खासकर एक दिन में 25 कप तक, धमनियों के लिए उतना भी बुरा नहीं है, जितना पूर्व के अध्ययनों में माना गया है. सोमवार को सामने आये एक नये अध्ययन में ऐसा कहा गया है. धमनियां हमारे हृदय से ऑक्सीजन एवं पोषक तत्वों से युक्त रक्त को हमारे पूरे शरीर तक पहुंचाती हैं.

अगर इनका लचीलापन खत्म होता है और ये सख्त हो जाती हैं, तो हृदय पर जोर पड़ता है तथा व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ने या आघात का खतरा बढ़ जाता है. ब्रिटेन के क्वीन मैरी लंदन विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं के इस अध्ययन में 8,000 लोगों को शामिल किया गया था.

यह अध्ययन पूर्व के अध्ययनों को गलत बताता है, जिनमें दावा किया गया था कि कॉफी पीने से धमनियों में सख्ती आ जाती है. शोधकर्ताओं ने कहा कि कॉफी पीने को धमनियों की सख्ती से जोड़ने वाले पूर्व अध्ययन परस्पर विरोधी थे और प्रतिभागियों की कम संख्या होने की वजह से इनको सर्वमान्य नहीं माना जा सकता.

अध्ययन के लिए कॉफी की खपत को तीन श्रेणियों में बांटा गया था. पहला जो एक दिन में एक कप से कम कॉफी पीते हैं, दूसरा जो प्रतिदिन एक से तीन कप और तीसरा जो तीन कप से ज्यादा कॉफी पीते हैं.

एक दिन में 25 कप से ज्यादा कॉफी पीने वाले लोगों को अध्ययन से बाहर रखा गया, लेकिन इस उच्च सीमा तक भी कॉफी पीने वाले लोगों की तुलना जब एक कप से कम कॉफी पीने वालों से की गयी, तो उनकी धमनियों में सख्ती बढ़ जाना जैसा कुछ नहीं देखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola