ब्राजील की जेल में कैदियों के बीच झड़प, 15 की मौत

Updated:
विज्ञापन

साओ पाउलो : उत्तरी ब्राजील के एमेजोनस राज्य की एक जेल में कैदियों के बीच हुई झड़प में 15 लोगों की मौत हो गयी. राज्य की राजधानी मनौस से करीब 28 किलोमीटर दूर स्थित जेल में कैदियों से मिलने के समय के दौरान पूर्वाह्न करीब 11 बजे हिंसा शुरू हुई. कर्नल मार्कोस विनिसियस अलमीदा ने […]

विज्ञापन

साओ पाउलो : उत्तरी ब्राजील के एमेजोनस राज्य की एक जेल में कैदियों के बीच हुई झड़प में 15 लोगों की मौत हो गयी. राज्य की राजधानी मनौस से करीब 28 किलोमीटर दूर स्थित जेल में कैदियों से मिलने के समय के दौरान पूर्वाह्न करीब 11 बजे हिंसा शुरू हुई.

विज्ञापन

कर्नल मार्कोस विनिसियस अलमीदा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘कैदियों के बीच लड़ाई हुई. इस दौरान लोगों की मौत हो गयी.’ अलमीदा ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लड़ाई किस वजह से हुई.

उन्होंने कहा कि रविवार को हुई हिंसा के कुछ ही मिनटों के बाद प्राधिकारियों ने आवश्यक कदम उठाये, ताकि हालात और नहीं बिगड़ें. इसी जेल में जनवरी 2017 में कैदियों ने विद्रोह कर दिया था, जिसके कारण 56 लोगों की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola