श्रीलंका में अशांति के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिबंध

Updated:
विज्ञापन

कोलंबो : ईस्टर पर हुए हमलों के बाद अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहली समुदाय के बीच बढ़ रहे तनाव की पृष्ठभूमि में श्रीलंका सरकार ने सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया. ईस्टर के दिन गिरजाघरों और होटलों पर हुए हमले में करीब 260 लोग मारे गये थे. गौरतलब है कि एक मुसलमान दुकानदार […]

विज्ञापन

कोलंबो : ईस्टर पर हुए हमलों के बाद अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहली समुदाय के बीच बढ़ रहे तनाव की पृष्ठभूमि में श्रीलंका सरकार ने सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया. ईस्टर के दिन गिरजाघरों और होटलों पर हुए हमले में करीब 260 लोग मारे गये थे.

विज्ञापन

गौरतलब है कि एक मुसलमान दुकानदार के फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद चिलाव शहर में भीड़ ने एक मस्जिद और कुछ दुकानों पर हमला किया. अधिकारियों ने बताया कि अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहलियों के साथ झड़प के बाद मध्य रात्रि से फेसबुक और व्हाट्सअप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

रविवार देर शाम अशांति कुलियापितिया तक फैल गयी, जहां एक मस्जिद और कुछ मुसलमान दुकानदारों पर हमला हुआ. इस कारण क्षेत्र में कर्फ्यू लगाना पड़ा. पुलिस प्रवक्ता रुवन गुणेशखर ने बताया कि कुलियापितिया और चिलाव से कर्फ्यू हटा लिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola