लोकसभा चुनाव 2019 : सनी देओल ने डेरा नानक गुरुद्वारा में मत्था टेका

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुरदासपुर : गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अभिनेता सनी देओल ने प्रचार अभियान शुरू करने से पहले यहां गुरुद्वारा डेरा बाबा नानक में मत्था टेका. ‘घायल’ और ‘दामिनी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता गुरदासपुर सीट से वर्तमान सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़, आप के पीटर मसीह और पीडीए के लाल […]

विज्ञापन

गुरदासपुर : गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अभिनेता सनी देओल ने प्रचार अभियान शुरू करने से पहले यहां गुरुद्वारा डेरा बाबा नानक में मत्था टेका. ‘घायल’ और ‘दामिनी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता गुरदासपुर सीट से वर्तमान सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़, आप के पीटर मसीह और पीडीए के लाल चंद के खिलाफ मैदान में खड़े हैं.

विज्ञापन

भाजपा नेता कमल शर्मा के साथ देओल ने गुरुद्वारा डेरा बाबा नानक में मत्था टेका और यहां ‘दर्शन स्थल’ पर लगे दूरबीन के जरिए पाकिस्तान के नरोवाल जिले में गुरुद्वारा करतारपुर साहिब की झलक देखी.

करतारपुर साहिब डेरा बाबा नानक तीर्थ से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर रावी नदी के पार पाकिस्तान के नरोवाल जिले में स्थित है. भारत और पाकिस्तान दोनों ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब में श्रद्धालुओं के जाने के लिए करतारपुर कोरिडोर बनाने पर सहमत हुये हैं. यह गुरुद्वारा सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव का अंतिम विश्राम स्थल था.

सनी देओल गुरदासपुर में कलानौर में प्राचीन शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना करने गये. इस बीच, कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान सांसद सुनील जाखड़ ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर देओल को गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र के संबंधित मुद्दों पर बहस करने की चुनौती दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola