न्यूयॉर्क ने सरकारी जगहों पर शराब के विज्ञापन पर इसलिए लगाया प्रतिबंध

Updated:
विज्ञापन

न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासिओ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मंगलवार को एक शासकीय आदेश जारी कर किसी भी सरकारी जगह पर शराब के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया. यह प्रतिबंध बस स्टैंड, न्यूजस्टैंड और वाई-फाई केन्द्रों पर लागू होगा. नये विज्ञापनों के लिए यह तत्काल प्रभावी होगा जबकि पुराने […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासिओ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मंगलवार को एक शासकीय आदेश जारी कर किसी भी सरकारी जगह पर शराब के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया. यह प्रतिबंध बस स्टैंड, न्यूजस्टैंड और वाई-फाई केन्द्रों पर लागू होगा.

विज्ञापन

नये विज्ञापनों के लिए यह तत्काल प्रभावी होगा जबकि पुराने विज्ञापनों को उनका समय पूरा होने पर हटाया जाएगा. डेमोक्रेटिक पार्टी के ब्लासियो ने एक बयान में कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि न्यूयॉर्क में कई लोग नशे की लत से जूझ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सरकारी जगहों पर शराब का विज्ञापन प्रतिबंधित करना स्वास्थ्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी और न्यूयॉर्क के लोगों की सुरक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. बयान के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर में 2016 में शराब के कारण करीब 2,000 लोगों की मौत हुई जबकि 1,10,000 लोग अस्पताल पहुंचे थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola