ePaper

भगोड़े विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले पर दो जुलाई को सुनवाई करेगी ब्रिटेन की अदालत

Updated at : 26 Apr 2019 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
भगोड़े विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले पर दो जुलाई को सुनवाई करेगी ब्रिटेन की अदालत

लंदन : देश छोड़कर भाग चुके शराब कारोबारी विजय माल्या को प्रत्यर्पण मामले में आगे की सुनवाई के लिए दो जुलाई की तारीख दी गयी है. माल्या को यह तारीख ब्रिटेन उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को इस बात के लिए राजी करने के लिए दी गयी है कि वह अपने भारत प्रत्यर्पण के फैसले के […]

विज्ञापन

लंदन : देश छोड़कर भाग चुके शराब कारोबारी विजय माल्या को प्रत्यर्पण मामले में आगे की सुनवाई के लिए दो जुलाई की तारीख दी गयी है. माल्या को यह तारीख ब्रिटेन उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को इस बात के लिए राजी करने के लिए दी गयी है कि वह अपने भारत प्रत्यर्पण के फैसले के खिलाफ पूर्ण अपील करने की अनुमति पा सके.

बंद हो चुकी विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख माल्या ने उच्च न्यायालय में अपील के लिए पहले प्रयास में अनुमति पाने में असफल रहने के बाद इस महीने की शुरुआत में एक नया आवेदन दायर किया था. नये आवेदन में न्यायालय के एक न्यायाधीश के सामने संक्षिप्त मौखिक सुनवाई होती है. माल्या का वकील इस सुनवाई में नयी पूर्ण अपील दाखिल करने की अनुमति के लिए प्रयास करेगा. यह संक्षिप्त सुनवाई अब दो जुलाई को होगी.

ब्रिटेन की अदालत के अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘मौखिक रूप से विचार के लिए दो जुलाई की तारीख तय की गयी है.’ ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के बाद फरवरी में ब्रिटेन के गृह सचिव साजिद जाविद ने माल्या को भारत प्रत्यर्पित किये जाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिये थे. माल्या ने इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करने की अनुमति के लिए आवेदन किया था, जिसे न्यायमूर्ति विलियम डेविस ने खारिज कर दिया था. लेकिन, उन्होंने नये आवेदन के जरिये ‘मौखिक विचार के लिए’ आवेदन करने के वास्ते एक सप्ताह का समय दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola