जावेद हबीब के ''चौकीदार'' बनने से BJP में क्या बदला?

Updated at : 23 Apr 2019 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
जावेद हबीब के ''चौकीदार'' बनने से BJP में क्या बदला?

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब सोमवार को जब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए तो ये ख़बर सोशल मीडिया पर छा गई. बीजेपी में शामिल होने के बाद जावेद हबीब ने कहा, ‘आज तक मैं बालों का चौकीदार था. आज मैं देश का चौकीदार बन गया हूं.’ जावेद हबीब ने कहा, ‘मैं बीजेपी में शामिल होकर […]

विज्ञापन

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब सोमवार को जब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए तो ये ख़बर सोशल मीडिया पर छा गई.

बीजेपी में शामिल होने के बाद जावेद हबीब ने कहा, ‘आज तक मैं बालों का चौकीदार था. आज मैं देश का चौकीदार बन गया हूं.’

जावेद हबीब ने कहा, ‘मैं बीजेपी में शामिल होकर खुश हूं. मैंने देखा है कि बीते पांच सालों में पीएम नरेंद्र मोदी देश में कैसे बदलाव लाए हैं. मुझे नहीं लगता कि किसी को अपने बैकग्राउंड की वजह से शरमाना चाहिए. जब मोदी फ़ख़्र से खुद को चायवाला कह सकते हैं तो मैं क्यों खुद को नाई कहने में शर्म करूं.’

जावेद हबीब अपने सैलून और बालों के स्टाइल के लिए जाने जाते रहे हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद जावेद हबीब की यही खूबी लोगों को मीम और चुटकुले बनाने का मौक़ा दे गई.

ज़ाहिर है कि इसका असर बीजेपी नेताओं की तस्वीरों पर सबसे ज़्यादा दिखा. लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटोशॉप के इस्तेमाल से बीजेपी नेताओं के नए-नए हेयरस्टाइल बनाकर चुटकियां ली.

आगे देखिए ऐसी ही कुछ तस्वीरें…

बिलाल अहमद लिखते हैं, ‘जावेद हबीब के बीजेपी में शामिल होने के बाद योगी आदित्यनाथ कुछ ऐसे दिख रहे हैं.’

https://twitter.com/squintneon/status/1120386372823650305

महेश बाबू लिखते हैं कि जावेद हबीब के शामिल होने के बाद बीजेपी का हाल कुछ ऐसा हो गया.

https://twitter.com/HakaleMahesh/status/1120516458516295681

हालांकि कुछ ऐसे लोग भी रहे, जिन्होंने मज़ाक में कहा कि जावेद हबीब के बीजेपी में जाने का विरोध किया जाना चाहिए.

https://twitter.com/runoutspeaks/status/1120332120654671872

इसके नतीजे में कुछ ये तस्वीरें सामने आईं…

ट्विटर हैंडल @BelanWali से लिखा गया- जावेद के बीजेपी में जाने पर लोगों ने हबीब सैलून का बायकॉट करना शुरू कर दिया है और यहां जाना शुरू कर दिया है.

https://twitter.com/BelanWali/status/1120320101813637120

जावेद हबीब भले ही दिल्ली में बीजेपी में शामिल हुए हों लेकिन इसका असर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी हुआ.

https://twitter.com/faijalkhantroll/status/1120397886410379267

और अरविंद केजरीवाल पर फोटोशॉप की मार कुछ ऐसे पड़ी है…

https://twitter.com/BhosdiwaleChac1/status/1120362291646668801

मोदी भक्त नाम के यूज़र ने अरविंद केजरीवाल की ये तस्वीर फोटोशॉप की.

https://twitter.com/Chowkidar2014/status/1120550241651101696

दीपक ट्वीट करते हैं, ‘जावेद हबीब के बीजेपी जॉइन करने के बाद पेड़ के नीचे ईंट पर बैठ कर बाल कटाने वाले भी ट्वीट करेंगे- लेट्स बायकॉट जावेद हबीब.’

https://twitter.com/deepakadhana/status/1120511795553288193

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी रहे, जो अतीत को याद करवाना नहीं भूले.

@licensedtodream ने लिखा, ‘ये वही जावेद हबीब हैं, जिन्होंने एक बार सैलून के विज्ञापनों में हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें इस्तेमाल करने पर माफी मांगी थी.’

https://twitter.com/faijalkhantroll/status/1120537295696879616

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

]]>

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola