Nigeria : रिसोर्ट में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, चार पर्यटकों का अपहरण

Updated:
विज्ञापन

कानो (नाइजीरिया) : उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के एक रिसोर्ट में शुक्रवार को हुए हमले में एक ब्रिटिश सहायता कर्मचारी सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी और चार पर्यटकों का अपहरण कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. कडुना राज्य पुलिस के प्रवक्ता याकूबु साबो ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, शुक्रवार […]

विज्ञापन

कानो (नाइजीरिया) : उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के एक रिसोर्ट में शुक्रवार को हुए हमले में एक ब्रिटिश सहायता कर्मचारी सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी और चार पर्यटकों का अपहरण कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

कडुना राज्य पुलिस के प्रवक्ता याकूबु साबो ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, शुक्रवार रात 11.40 बजे कडुना सिटी से 60 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व स्थित काजुरू कैसल रिसोर्ट में बंदूकधारियों ने हमला कर दिया. साबो ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने पहाड़ी के ऊपर से अनाम ब्रिटिश प्रवासी कार्यकर्ता को गोली मार दी.

उन्होंने कैसल में प्रवेश करने की कोशिश भी की, लेकिन असफल रहे. उन्होंने बताया कि वे लगभग पांच अन्य लोगों को ले गये, लेकिन उनमें से एक व्यक्ति बच निकला.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola