वेनेजुएला में बिजली संकट; देश का बड़ा हिस्सा अंधकार में डूबा

Updated:
विज्ञापन

काराकस : संकटग्रस्त वेनेजुएला की राजधानी काराकस समेत देश के बड़े हिस्से में मंगलवार रात विद्युत आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा छा गया, जिसके कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. बिजली संकट इस देश के लिए इस हफ्ते की सबसे बड़ी समस्या बन गया है. राजधानी के अधिकांश भागों के साथ वेनेजुएला […]

विज्ञापन

काराकस : संकटग्रस्त वेनेजुएला की राजधानी काराकस समेत देश के बड़े हिस्से में मंगलवार रात विद्युत आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा छा गया, जिसके कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

बिजली संकट इस देश के लिए इस हफ्ते की सबसे बड़ी समस्या बन गया है. राजधानी के अधिकांश भागों के साथ वेनेजुएला के 23 राज्यों में से कम से कम 20 राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में बिजली गुल हो गई, जिससे उन जगहों पर आम दिनचर्या व कामकाज प्रभावित हुये . सरकार या सरकारी बिजली कंपनी कॉर्पोइलेक ने बिजली ठप होने के कारण के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है. देश के अंतरिम राष्ट्रपति होने का दावा करने वाले विपक्षी नेता जुआन गुइदो ने इससे पहले बुधवार को सरकारी तंत्र की विफलता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola