ePaper

आचार संहिता उल्लंघन को लेकर अब तक 112 मामले दर्ज - सबसे अधिक ''आप'' के खिलाफ, भाजपा दूसरे नंबर पर

Updated at : 03 Apr 2019 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन को लेकर अब तक 112 मामले दर्ज - सबसे अधिक ''आप'' के खिलाफ, भाजपा दूसरे नंबर पर

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बुधवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए लगे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और अन्य के खिलाफ अब तक 112 प्राथमिकियां और रोजनामचा प्रविष्टियां हो चुकी हैं. राजनीतिक दलों की खर्च संबंधी गतिविधियों की निगरानी के लिए दिल्ली के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बुधवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए लगे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और अन्य के खिलाफ अब तक 112 प्राथमिकियां और रोजनामचा प्रविष्टियां हो चुकी हैं.

राजनीतिक दलों की खर्च संबंधी गतिविधियों की निगरानी के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा गठित की गई सांख्यिकी निगरानी टीम ने 1.21 करोड़ रुपये नकद जब्त किये हैं. सीईओ कार्यालय ने एक बयान में कहा, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर अब तक कुल 112 प्राथमिकियां या रोजनामचा प्रविष्टियां दर्ज की जा चुकी हैं.

बयान में कहा गया, इनमें से 13 मामले आम आदमी पार्टी के खिलाफ, 11 भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ, तीन कांग्रेस के खिलाफ, एक बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ और एक समाजवादी पार्टी के खिलाफ दर्ज की गई हैं, इनके अलावा 83 मामले अन्य व गैर राजनीतिक निकायों के खिलाफ दर्ज की गई है.

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया था कि आचार संहिता के किसी भी प्रकार के उल्लंघन की जांच के लिए सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी की जा रही है और इस संबंध में कई विशेषज्ञ चुनाव आयोग की टीम की मदद कर रहे हैं.

दिल्ली सीईओ कार्यालय ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद से अब तक 2.6 लाख से ज्यादा पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटाए जा चुके हैं. लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे, जो 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलेगा. दिल्ली में मतदान 12 मई को होंगे। चुनाव परिणाम 23 मई को आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola