बिल्लियों पर कोई प्रयोग नहीं करेगा अमेरिका का कृषि विभाग

Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी कृषि विभाग ने बिल्लियों पर होने वाले सभी प्रयोग बंद करने की घोषणा की है. एक निगरानी समूह के अनुसार, इन प्रयोगों के तहत 1982 से अभी तक 3,000 से ज्यादा बिल्लियां मारी गयी हैं. व्हाइट कोट वेस्ट प्रोजेक्ट (डब्ल्यूसीडब्ल्यू) राजधानी वाशिंगटन के निकट स्थित बेल्ट्सविल स्थित इस प्रयोगशाला में वैज्ञानिक बिल्लियों […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी कृषि विभाग ने बिल्लियों पर होने वाले सभी प्रयोग बंद करने की घोषणा की है. एक निगरानी समूह के अनुसार, इन प्रयोगों के तहत 1982 से अभी तक 3,000 से ज्यादा बिल्लियां मारी गयी हैं.

विज्ञापन

व्हाइट कोट वेस्ट प्रोजेक्ट (डब्ल्यूसीडब्ल्यू) राजधानी वाशिंगटन के निकट स्थित बेल्ट्सविल स्थित इस प्रयोगशाला में वैज्ञानिक बिल्लियों और उनके बच्चों को संभावित रूप से टोक्सोप्लाजमा गोंदी परजीवी से संक्रमित मांस खिलाते थे. अनुसंधानकर्ता फिर इन बिल्लियों के मांस में परजीवी के संक्रमण का पता लगाने के लिए उनके मल की जांच करते थे.

इस प्रयोग के तीन सप्ताह बाद वैज्ञानिक इन बिल्लियों को मार देते थे. भले ही वह बिल्लियां स्वस्थ ही क्यों न हों. मंगलवार को अमरिकी कृषि विभाग ने बिल्लियों पर होने वाले सभी प्रयोग बंद करने का एलान कर दिया. डब्ल्यूसीडब्ल्यू ने 2018 में इन प्रयोगों का पता लगाया. संस्था के अनुसार, 1982 से अभी तक कम से कम 3,000 बिल्लियां और उनके बच्चों को प्रयोगों के तहत मारा गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola