Havana : प्रिंस चार्ल्स और कैमिला क्यूबा की पहली आधिकारिक यात्रा पर

हवाना : प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला ने ब्रिटेन के शाही परिवार की ओर से क्यूबा की पहली आधिकारिक यात्रा शुरू की. इस यात्रा को ट्रंप प्रशासन की इस कम्युनिस्ट द्वीप को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की रणनीति के प्रति असहमति का प्रदर्शन माना जा रहा है. ब्रिटिश शाही परिवार का जोड़ा हवाना […]
हवाना : प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला ने ब्रिटेन के शाही परिवार की ओर से क्यूबा की पहली आधिकारिक यात्रा शुरू की. इस यात्रा को ट्रंप प्रशासन की इस कम्युनिस्ट द्वीप को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की रणनीति के प्रति असहमति का प्रदर्शन माना जा रहा है.
ब्रिटिश शाही परिवार का जोड़ा हवाना पहुंचा और उन्होंने औपनिवेशिक आजादी के हीरो जोस मार्टी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस स्मारक के समीप ही गुरिल्ला लड़ाके चे ग्वेरा समेत प्रमुख समाजवादी क्रांतिकारियों की बड़ी तस्वीरें लगी है.
शाही दंपती अगले दो दिनों में ऐतिहासिक स्थलों, एक सौर पार्क, ऑर्गेनिक फार्म और बायोमेडिकल शोध केंद्र का दौरा करेगा और उद्यमियों से मुलाकात करेगा तथा राष्ट्रपति माइगेल डियाज कैनल के साथ रात्रिभोज में शामिल होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




