इराक के मोसुल में कार बम हमले में दो लोगों की मौत

मोसुल : इराक के मोसुल शहर में एक रेस्तरां के बाहर कार बम विस्फोट में दो लोगों की शुक्रवार देर रात मौत हो गयी. 10 अन्य लोग घायल हुए हैं. करीब एक सप्ताह में यह दूसरा विस्फोट है. इराकी सेना के मीडिया केंद्र ने एक बयान में बताया कि विस्फोट में एक युवती और एक […]
मोसुल : इराक के मोसुल शहर में एक रेस्तरां के बाहर कार बम विस्फोट में दो लोगों की शुक्रवार देर रात मौत हो गयी. 10 अन्य लोग घायल हुए हैं. करीब एक सप्ताह में यह दूसरा विस्फोट है. इराकी सेना के मीडिया केंद्र ने एक बयान में बताया कि विस्फोट में एक युवती और एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गयी. इस हमले में 10 लोग घायल भी हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : आतंकवादियों के खिलाफ कदम नहीं उठाने पर पाकिस्तान अलग-थलग बना रहेगा
इससे पहले, पिछले सप्ताह भी मोसुल विश्वविद्यालय के निकट एक कार बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और 13 अन्य लोग घायल हो गये थे.
इराकी बलों ने वर्ष 2017 के मध्य में मोसुल से इस्लामिक स्टेट समूह को खदेड़ दिया था, लेकिन यहां अब भी इस प्रकार के हमले जारी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




