USA : ट्रम्प के चुनाव प्रचार प्रमुख रहे मैनफोर्ट को 47 महीने की सजा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अलेक्जेंड्रिया (अमेरिका) : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प के अभियान के प्रमुख रहे पॉल मैनफोर्ट को गुरुवार को कर अपराधों और बैंक धोखाधड़ी मामले में 47 महीने की कैद. यह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप मामले में विशेष वकील रॉबर्ट मुलर की जांच में राष्ट्रपति के एक सहयोगी को […]

विज्ञापन

अलेक्जेंड्रिया (अमेरिका) : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प के अभियान के प्रमुख रहे पॉल मैनफोर्ट को गुरुवार को कर अपराधों और बैंक धोखाधड़ी मामले में 47 महीने की कैद. यह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप मामले में विशेष वकील रॉबर्ट मुलर की जांच में राष्ट्रपति के एक सहयोगी को दी गयी सबसे कठोर सजा है, लेकिन लोगों को उम्मीद थी कि 69 वर्षीय राजनीतिक सलाहकार को काफी ज्यादा सजा सुनायी जायेगी.

विज्ञापन

कड़ी सजा के लिए मुलर के आह्वान पर फटकार लगाते हुए न्यायाधीश ने 19 से 24 साल की जेल की सजा के लिए आधिकारिक दिशा-निर्देशों को ‘अत्यधिक’ बताया. लेकिन, मैनफोर्ट पर अगले सप्ताह एक मामले में सुनवाई की जायेगी, जिसमें उन्हें अधिकतम 10 वर्ष की सजा हो सकती है. मामले में न्यायाधीश की अभियोजन पक्ष के प्रति सहानुभूति भी स्पष्ट है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola