ePaper

#Abhinandan: ''वेलकम होम विंग कमांडर अभिनंदन, आपके साहस पर गर्व है''

Updated at : 02 Mar 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
#Abhinandan: ''वेलकम होम विंग कमांडर अभिनंदन, आपके साहस पर गर्व है''

भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान भारत लौट आए हैं. रात क़रीब सवा नौ बजे पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा. अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने 27 फ़रवरी को अपने कब्ज़े में ले लिया था. इसके एक दिन बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने उन्हें भारत के हवाले करने का ऐलान […]

विज्ञापन

भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान भारत लौट आए हैं.

रात क़रीब सवा नौ बजे पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा.

अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने 27 फ़रवरी को अपने कब्ज़े में ले लिया था. इसके एक दिन बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने उन्हें भारत के हवाले करने का ऐलान किया था.

हालांकि उनके भारत आने का इंतज़ार सुबह से ही हो रहा था. उन्हें वाघा बॉर्डर के रास्ते आना था लेकिन धीरे-धीरे सुबह से शाम हुई और फिर रात.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कागज़ी कार्रवाई की वजह से अभिनंदन की वतन वापसी में देर हुई. उनसे एक वीडियो भी रिकॉर्ड कराया गया. लेकिन देर होने के बावजूद लोग बॉर्डर पर उनके इंतज़ार में बैठे नज़र आए.

#Abhinandan को लौटाने के फ़ैसले से इमरान ख़ान का क़द बढ़ा है?

पाकिस्तानी जेलों से भागने वाले पायलटों की कहानी

विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर देशभर से बधाइयां मिल रही हैं. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर की बात करें तो शुरुआती चार ट्रेंड्स सिर्फ़ अभिनंदन के नाम से हैं.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनंदन की वापसी पर ट्वीट करते हुए उनका स्वागत किया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "वेलकम होम विंग कमांडर अभिनंदन! आपके अदम्य साहस पर देश को गर्व है. हमारी सशस्त्र सेनाएं 130 करोड़ भारतीयों की प्रेरणा हैं. वंदे मातरम!"

https://twitter.com/narendramodi/status/1101521097323958272

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अभिनंदन की वापसी पर ट्वीट किया,"वेलकम होम. पूरे देश को विंग कमांडर अभिनंदन पर गर्व है."

https://twitter.com/rajnathsingh/status/1101515015599853568

केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी अभिनंदन के आगमन पर उनका स्वागत किया है.

https://twitter.com/nsitharaman/status/1101518188649435137

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विंग कमांडर अभिनंदन का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘ विंग कमांडर अभिनंदन आपकी गरिमा, शौर्य और वीरता ने हम सभी को गौरवान्वित किया. आपका स्वागत है.

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1101513385722683392

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी विंग कमांडर की वापसी पर ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने लिखा की हीरो लौट आया है. विंग कमांडर आप हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं.

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1101516633611341825

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अभिनंदन की वापसी पर उन्हें बधाई दी है.

https://twitter.com/MamataOfficial/status/1101440148955267072

आज का दिन इस मायने में भी ख़ास रहा कि वाघा-अटारी बॉर्डर पर नियमित तौर पर होने वाली बीटिंग-रीट्रीट नहीं हुई. हालांकि वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से तो बीटिंग रीट्रीट हुई लेकिन भारत ने आज इस नियमित कार्यक्रम को करने से साफ़ मना कर दिया.

रात क़रीब नौ बजे जब अभिनंदन ने देश में कदम रखा तो सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और पाकिस्तानी अधिकारियों से ज़रूरी काग़ज़ात लिए.

उनकी वापसी का जश्न चारों ओर है. राजनीतिक गलियारों के अलावा बॉलीवुड और खेल जगत ने भी ट्वीट करके अपनी खुशी ज़ाहिर की है.

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हीरो (HERO) सिर्फ़ चार अक्षर नहीं हैं. ये इससे कहीं बढ़कर है.

https://twitter.com/sachin_rt/status/1101510399512403969

बीसीसीआई ने बेहद ख़ास अंदाज़ में अभिनंदन का स्वागत किया है.

https://twitter.com/BCCI/status/1101511525267697664

बॉक्सर मैरी कॉम ने ट्वीट किया है कि आज आंखें नम हैं. पर ये आंसू खुशी औऱ जीत के हैं.

https://twitter.com/MangteC/status/1101485851471572992

सिनेमा जगत ने भी अभिनंदन का स्वागत किया है.

शाहरुख़ ख़ान ने ट्वीट किया है कि घर वापस लौटने से बड़ी खुशी कुछ हो ही नहीं सकती. क्योंकि ये एक वो जगह है जहां प्यार है, उम्मीद है और सपने हैं.

https://twitter.com/iamsrk/status/1101432190024540160

रणवीर सिंह ने लिखा है "आपकी वीरता सर आंखों पर".

https://twitter.com/RanveerOfficial/status/1101466207276785664

अनिल कपूर ने ट्वीट किया है कि पूरा भारत एकजुट होकर अपने बहादुर जवान का स्वागत करता है.

https://twitter.com/AnilKapoor/status/1101509637319335936

इसके अलावा रवीना टंडन, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन समेत तमाम सितारों ने अभिनंदन को वतन वापसी पर बधाई दी है.

रात क़रीब 12 बजकर छह मिनट पर अभिनंदन दिल्ली पहुंचे. जिसके बाद गाड़ियों का एक बड़ा काफ़िला उन्हें लेकर पालम एयरपोर्ट से रवाना हो गया. मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक़ उन्हें सबसे पहले स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा. जिसके बाद उन्हें उनके परिवार से मिलवाया जाएगा.

अभिनंदन कौन हैं?

अभिनंदन भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर हैं. उनके पिता भी एयरफ़ोर्स में ही थे और उनके भाई भी एयरफ़ोर्स में ही हैं. अभिनंदन 2004 में सेना में शामिल हुए थे.

अभिनंदन के पाकिस्तान के क़ब्ज़े में आने पर भारत के सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही थी.

उनके जो शुरुआती वीडियो पाकिस्तान से आए थे उनमें वो ज़ख़्मी दिख रहे थे और उनके चेहरे पर ख़ून फैला हुआ था.

वहीं, एक वीडियो में अभिनंदन को कुछ लोग पीटते हुए दिख रहे थे. एक अन्य वीडियो में अभिनंदन की आंखों पर पट्टी थी और वो कह रहे थी, "मेरा नाम विंग कमांडर अभिनंदन है. मेरा सर्विस नंबर 27981 है. मैं एक फ्लाइंग पायलट हूं और मैं हिन्दू हूं."

इसके बाद पाकिस्तान की ओर से एक वीडिया जारी किया गया था जिसमें अभिनंदन कह रहे थे कि पाकिस्तानी सेना ने उनके साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया है और वो पूरी तरह ठीक हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

]]>

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola