ePaper

इस्लामाबाद : मसूद बेहद बीमार, घर से बाहर भी नहीं निकल सकता : कुरैशी

Updated at : 02 Mar 2019 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
इस्लामाबाद : मसूद बेहद बीमार, घर से बाहर भी नहीं निकल सकता : कुरैशी

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के उनके देश में मौजूद होने की बात कबूल कर ली है.लेकिन, उनका कहना है कि भारत द्वारा ठोस तथा अकाट्य प्रमाण देने (जो कि अदालत में पेश किये जा सकें) पर ही सरकार उसके खिलाफ कोई कदम उठा सकती […]

विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के उनके देश में मौजूद होने की बात कबूल कर ली है.लेकिन, उनका कहना है कि भारत द्वारा ठोस तथा अकाट्य प्रमाण देने (जो कि अदालत में पेश किये जा सकें) पर ही सरकार उसके खिलाफ कोई कदम उठा सकती है. कुरैशी ने अजहर पर सीएनएन से कहा कि मुझे मिली जानकारी के मुताबिक वह पाकिस्तान में ही है. वह इस हद तक बीमार है कि घर से बाहर भी नहीं निकल सकता.
उन्होंने कहा कि मसूद अजहर पाकिस्तान में है. वह बहुत अस्वस्थ है. वह इस हद तक अस्वस्थ है कि वह अपना घर नहीं छोड़ सकता. कुरैशी ने यह भी कहा कि अदालत में पेश किये जाने लायक सबूत देने पर पाकिस्तान उसके खिलाफ कदम उठायेगा.
उन्होंने कहा कि अगर उनके पास ठोस सबूत और ऐसे प्रमाण हैं जो कि अदालत में सबूत के तौर पर पेश किये जा सकें, उन्हें हमसे साझा करें ताकि हम लोगों को विश्वास दिला सकें और पाकिस्तान की स्वतंत्र न्यायपालिका को विश्वास दिला सकें.
उन्होंने कहा कि हमें कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. कुरैशी ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को सौंपने के कदम को शांति की पहल बताते हुए कहा कि इसे पाकिस्तान की तनाव कम करने की इच्छा के तौर पर देखा जाना चाहिए.
जैश और मसूद अजहर पर कार्रवाई करेगा अमेरिका
अमेरिका ने जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई का एलान किया है. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका जैश और उसके सरगना के खिलाफ के काननू कार्रवाई करेगा, उसे पैसे पर रोक लग सके.
जैश सरगना अजहर मसूद ने भारत के खिलाफ गजवा-ए-हिंद जारी रखने का संकल्प लिया : रिपोर्ट
पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार जैश सरगना अजहर मसूद ने करीब सालभर पहले एक सम्मेलन में संकल्प लिया था कि भारत पाकिस्तान संबंध चाहे जिस भी स्थिति में रहे वह अपना ‘गजवा ए हिंद’ (भारत के खिलाफ जिहाद) जारी रखेगा. यह बात एक गुप्तचर रिपोर्ट में कही गयी है. अधिकारियों ने पाकिस्तान के ओकारा जिले में 27 नवंबर, 2017 को आयोजित सम्मेलन का उल्लेख करते हुए यह बात कही. उस सम्मेलन में 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और जैश-ए-मोहम्मद की संगठनात्मक गतिविधियों और उसके प्रमुख मसूद अजहर की भूमिका की प्रशंसा की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola