Somalia : राजधानी में विस्फोट, 11 लोगों की मौत

नैरोबी : सोमालिया की राजधानी में शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी. इस्लामिक कट्टरपंथी समूह ने दावा किया है कि मोगादिशु होटल उनका निशाना था, लेकिन एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि आतंकवादियों ने एक न्यायाधीश की हत्या की कोशिश में यह विस्फोट किया. इसे भी पढ़ें : […]
नैरोबी : सोमालिया की राजधानी में शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी. इस्लामिक कट्टरपंथी समूह ने दावा किया है कि मोगादिशु होटल उनका निशाना था, लेकिन एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि आतंकवादियों ने एक न्यायाधीश की हत्या की कोशिश में यह विस्फोट किया.
इसे भी पढ़ें : अमेरिका ने ओसामा के बेटे का पता लगाने के लिए 10 लाख डॉलर का इनाम रखा
इसे भी पढ़ें : सरकार के दावों की हवा निकली, विकास दर में गिरावट पर बोले चिदंबरम
पुलिस अधिकारी मोहम्मद हुसैन ने बताया कि अपीलीय अदालत के मुख्य न्यायाधीश अब्शीर उमर के निवास के पास गुरुवार को बम फटा. न्यायाधीश के निवास के बाहर तैनात सुरक्षा बलों ने उन बंदूकधारियों को खदेड़ दिया, जो घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे. हुसैन ने बताया कि हमले में 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं. 11 लोग की मौत हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




