पाकिस्तान का यू-टर्न, सिर्फ एक भारतीय पायलट के हिरासत में होने की बात कबूली

Updated at : 27 Feb 2019 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान का यू-टर्न, सिर्फ एक भारतीय पायलट के हिरासत में होने की बात कबूली

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उसने मात्र एक भारतीय पायलट को गिरफ्तार किया है. इससे पहले उसने कहा था कि भारतीय वायुसेना के दो पायलट उसकी हिरासत में हैं. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा, पाकिस्तानी सेना की हिरासत में मात्र […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उसने मात्र एक भारतीय पायलट को गिरफ्तार किया है. इससे पहले उसने कहा था कि भारतीय वायुसेना के दो पायलट उसकी हिरासत में हैं.

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा, पाकिस्तानी सेना की हिरासत में मात्र एक है. विंग कमांडर अभिनंदन के साथ सैन्य आचारनीति के मानकों तहत बर्ताव किया जा रहा है. इससे पहले गफूर ने दावा किया था कि भारतीय वायुसेना के दो पायलटों को गिरफ्तार किया गया है. एक पायलट घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक अन्य पायलट को कोई चोट नहीं आयी है. इधर, नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की वायुसेना ने भारत में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन उनकी कोशिशों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया. हालांकि कार्रवाई में एक भारतीय पायलट लापता है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि पाकिस्तान के मुताबिक भारतीय वायुसेना का एक पायलट उनकी हिरासत में है. हम इसकी पड़ताल कर रहे हैं.

इससेपहले पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में दो भारतीय सैन्य विमानों को मार गिराया और दो पायलटों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच, दोनों परमाणु शक्तियों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उसने वायुक्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिये बंद कर दिया गया था. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने गिरफ्तार पायलटों से मिली सामग्री और दस्तावेज भी दिखाये. पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी 46 सेकंड के एक वीडियो में आंखों पर पट्टी बांधे एक व्यक्ति नजर आ रहा है और दावा किया गया है कि यह व्यक्ति भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन हैं. वीडियो में व्यक्ति यह कहता नजर आ रहा है, मैं भारतीय वायुसेना का एक अधिकारी हूं. मेरा सर्विस नंबर 27981 है. हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकी.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारतीय वायुसेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया. कुमार ने कहा कि पाकिस्तान के उस प्रयास को विफल कर दिया गया. इस दौरान हमारे एक मिग-21 का नुकसान हुआ है और एक पायलट लापता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola