हेलीकॉप्टर दुर्घटना में नेपाल के पर्यटन मंत्री समेत सात की मौत

Updated at : 27 Feb 2019 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में नेपाल के पर्यटन मंत्री समेत सात की मौत

काठमांडू : नेपाल के पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र ताप्लेजुंग जिले में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से देश के पर्यटन एवं नागर विमानन मंत्री रबींद्र अधिकारी और छह अन्य की मौत हो गयी. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है. 39 वर्षीय अधिकारी के अलावा, एयर डेस्टिनी हेलीकॉप्टर में नेपाल के […]

विज्ञापन

काठमांडू : नेपाल के पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र ताप्लेजुंग जिले में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से देश के पर्यटन एवं नागर विमानन मंत्री रबींद्र अधिकारी और छह अन्य की मौत हो गयी. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है.

39 वर्षीय अधिकारी के अलावा, एयर डेस्टिनी हेलीकॉप्टर में नेपाल के प्रतिष्ठित नागर विमानन और आतिथ्य उद्यमी आंग त्सरिंग शेरपा तथा प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के निजी सहायक युवराज दहल, पर्यटन मंत्रालय के दो अफसर तथा मंत्री का एक अंगरक्षक सवार था. पूर्वी नेपाल के पर्वतीय रेंज के ताप्लेजुंग जिले में एक पहाड़ी से टकराने के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गयी. हिमालय टाइम्स ने एयर डेस्टिनी के एक अफसर के हवाले से बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग दुर्घटना में मारे गयी. इनमें पायलट प्रभाकर केसी भी शामिल हैं.

हेलीकॉप्टर के लापता होने की खबर आने के थोड़े समय बाद, पाथिभारा इलाके के निवासियों ने पुलिस को सूचित किया कि दुर्घटनास्थल पर आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं. ताप्लेजुंग के मुख्य जिलाधिकारी अनुज भंडारी ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि उन्होंने पहले धमाके की तेज आवाज सुनी जिसके बाद धुआं और आग की लपटें देखी. पर्यटन मंत्री अन्य अफसरों के साथ पंचथर में चुहान दादा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पाथिभारा मंदिर जा रहे थे. प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया है. इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्री परिषद ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola