Venezuela : हिंसा में दो लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

Updated:
विज्ञापन

यूरेना (वेनेजुएला) : वेनेजुएला में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई हिंसक झड़प में शनिवार को दो लोगों की मौत हो गयी. हिंसा उस समय भड़की, जब मानवीय मदद हासिल करने के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की और मदद सामग्री से […]

विज्ञापन

यूरेना (वेनेजुएला) : वेनेजुएला में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई हिंसक झड़प में शनिवार को दो लोगों की मौत हो गयी. हिंसा उस समय भड़की, जब मानवीय मदद हासिल करने के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की और मदद सामग्री से भरे ट्रकों को आग लगा दी गयी. सुरक्षा बलों के मुताबिक, मृतकों में एक 14 साल का किशोर भी शामिल है.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों की मौत सुरक्षा बलों के साथ झड़प में हुई और इस दौरान कई अलग-अलग सीमा पर अलग-अलग इलाकों में 300 से ज्यादा लोग घायल हो गये.

दरअसल, नेतृत्व संकट से जूझ रहे वेनेजुएला को अमेरिका समेत कई देश मानवीय मदद भेज रहे हैं, लेकिन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के सैनिक उस मदद को वेनेजुएला में दाखिल होने से रोक रहे हैं, जबकि खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित कर चुके विपक्ष के नेता जुआन गुइदो मदद सामग्री को रोके जाने का विरोध कर रहे हैं.

इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका इस मामले में कार्रवाई करेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola